कांगड़ा वैली कार्निवल की पाँचवीं संध्या पर “पहाड़ी स्टार नाइट” पर देखने को मिली संगीत और नृत्य की अनुपम छटा

by
कुलदीप शर्मा की नाटी की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक, ड्रोन शो रहा विशेष आकर्षण का केंद्र
एएम नाथ।   धर्मशाला, 28 दिसम्बर : कांगड़ा वैली कार्निवल 2025 के अंतर्गत पाँचवीं संध्या को 28 दिसम्बर, शनिवार को “पहाड़ी स्टार नाइट” के रूप में अत्यंत भव्य, रंगारंग एवं पारंपरिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक-संस्कृति, संगीत और नृत्य की अनुपम छटा देखने को मिली, जिसने बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक, हिमाचल प्रदेश सरकार केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।May be an image of text
कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुतियों में हिमाचली लोक-संगीत एवं लोकनृत्य का शानदार संगम देखने को मिला। “नाटी किंग” कुलदीप शर्मा ने अपनी नाटी की प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साह व्यक्त किया।
इसके अतिरिक्त राज जैरी, पूनम भारद्वाज, रमेश्वर शर्मा तथा सुनील मस्ती ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से लोक-संगीत की मिठास को मंच पर जीवंत किया। वहीं अनिता ठाकुर (चंबा डांस ग्रुप) द्वारा प्रस्तुत चंबा की पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाया। वहीं पंकज डोगरा की हास्य प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।May be an image of one or more people, television, crowd and newsroom
कार्यक्रम के दौरान आयोजित अत्याधुनिक ड्रोन शो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान आधुनिक तकनीक और रोशनी के अद्भुत समन्वय से आकाश में विभिन्न संदेशात्मक एवं आकर्षक आकृतियों का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। ड्रोन शो के माध्यम से संस्कृति, एकता और विकास से जुड़े संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे और लंबे समय तक तालियों की गूंज बनी रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि केवल सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल जिला कांगड़ा की लोक-संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने तथा आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है, पर्यटन को बढ़ावा मिलता है तथा युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं नवाचार से जुड़े आयोजनों को निरंतर सहयोग प्रदान करती रहेगी।May be an image of one or more people, speaker and crowd
इस अवसर पर पहाड़ी परिधानों में प्रस्तुत फैशन परेड को भी दर्शकों ने खूब सराहा। पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा कार्निवाल की इस विशेष पांचवी संध्या पर एडीएम शिल्पी बेक्टा भी पारम्परिक परिधान में नजर आयीं, इस दौरान एडीएम ने नशा मुक्त समाज और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, एसपी कांगड़ा अशोक रत्न, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नाबार्ड के राज्य क्रेडिट सेमिनार का किया शुभारंभ : कृषि और संबद्ध्र गतिविधियों, एमएसएमई व अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 34490 करोड़ रुपये की ऋण संभाव्यता योजना तैयार: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आयोजित राज्य क्रेडिट सेमिनार का शुभारंभ किया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन सम्बंधित एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन : कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी( कानून एवं व्यवस्था) की ज्योति राणा ने

शिमला 03 जुलाई – मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के दृष्टिगत मतदाता सूचियों को अद्यतन बनाने तथा मतदान केंद्रों के युक्तिकरण तथा इआरओ नेट के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल करियां का वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह आयोजित : विद्यायक नीरज नैय्यर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

नशे से दूर रहे युवा:विधायक नीरज नैय्यर ए एम नाथ। चंबा, 4 जनवरी : सदर विधायक नीरज नैय्यर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शैक्षणिक व अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के हीरो-होंडा शोरूम में भीषण आग : कई बाइक-स्कूटर जलकर राख; लाखों के नुकसान का अनुमान

एएम नाथ । शिमला :  शिमला की कच्चीघाटी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हीरो-होंडा के एक शोरूम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप...
Translate »
error: Content is protected !!