मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के वर्ष 2026 के कैलेंडर किए जारी

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां राज्य सरकार के वर्ष 2026 के कैलेंडर जारी किए। इन कैलेंडरों में राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की झलक प्रदर्शित की गई है। राज्य सरकार का एक कैलेंडर ‘चिटटा मुक्त हिमाचल’ विषय पर आधारित है। ये कैलेंडर हिमाचल प्रदेश मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग द्वारा प्रकाशित किए गए हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कैलेंडर भी जारी किया।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, विधायक संजय अवस्थी, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, अध्यक्ष वूलफेड मनोज कुमार, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, सचिव प्रियंका बसु, नियंत्रक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग प्रभा राजीव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने की सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता : ब्रह्मपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपये की राशि की दी स्वीकृति

रोहित जसवाल। ऊना, 3 दिसंबर। उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक उनके कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में भूतपूर्व सैनिक लीग ऊना और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्धारित सेवा शुल्क से अधिक वसूलने वाले सीएससी संचालकों के खिलाफ की जाए करवाई – DC अपूर्व देवगन

ज़िला के सभी विद्यालयों में आधार कार्ड पंजीकरण और अपग्रेडेशन के लगेंगे शिविर आधार से संबंधित जानकारी के लिए फोन नंबर 1947 पर करें संपर्क चंबा, 12 दिसंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने बुजुर्गों के लिए आवश्यकता मूल्यांकन सर्वेक्षण का किया शुभारंभ

धर्मशाला, 12 दिसम्बर। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज वीरवार को बुजुर्गों की घरेलू स्वास्थ्य सहायता के लिए आवश्यक मूल्यांकन सर्वेक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज दिवस के अवसर पर सेहत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

400 युवाओं का चयन रोजगार मेले के पहले दिन, 1800 के करीब अभ्यर्थियों ने करवाया था पंजीकरण : 54 विभिन्न कंपनियों ने लिए जॉब के लिए इंटरव्यू

धर्मशाला, 25 जुलाई। स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित रोजगार मेले के पहले दिन 400 युवाओं को नामी गिरामी कंपनियों में रोजगार के लिए चयनित किया है। पहले दिन रोजगार मेले में...
Translate »
error: Content is protected !!