सोफे से उठते वक्त गोली चलने से NRI की मौत : CCTV में कैद हुई घटना

by

फाजिल्का। जिले में अबोहर के ढाणी सुच्चा सिंह निवासी एनआरआई (NRI) हरपिंद्र सिंह उर्फ सोनू की सोफे से उठते समय कमर टंगी बंदूक चलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उनके पिता दर्शन सिंह ब्लाक समिति के मेंबर भी हैं।

मृतक के पिता का बयान दर्ज :  यह घटना सोमवार को देर शाम घटी। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाना सदर प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता दर्शन सिंह का बयान दर्ज करा लिया गया है। बीएनएस की धारा 194 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।वहीं, गमगीन माहौल के बीच मृतक NRI का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सीसीटीवी कैमरों की हुई जांच :  थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा के मुताबिक, मृतक के घर जाकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इस दौरान देखा गया कि हरपिंद्र अपने कुछ नजदीकी रिश्तेदारों के साथ सोफे पर बैठा था और उसकी कमर में पिस्टल खोंसा हुआ था। वह जैसे ही सोफे से उठा तो लोडेड पिस्टल चल गई। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

2 साल पहले विदेश से लौटा था :  घटना के बाद आसपास मौजूद रिश्तेदार उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद बठिंडा ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक हरपिंद्र करीब दो साल पहले ही विदेश से वापस आकर यहां रहने लगा था और शादी के बाद उसके घर एक बेटी ने जन्म लिया था, जो कि दो साल की है।

मृतक के घर पहुंचे आप विधायक : इधर घटना का पता चलते ही हलका विधायक गोल्डी मुसाफिर सहित बड़ी संख्या में आप पार्टी के नेता और गांव के लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे। विधायक गोल्डी मुसाफिर ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतक के परिवार संग दुख साझा किया और उनका ढांढस बंधाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल के सीएम का नाम फाइनल : बीजेपी सूत्र ने दूर किया सारा कंफ्यूजन

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली 207 सीटों की प्रचंड जीत के बाद हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर राज्य का नया मुख्यमंत्री कौन होगा. बीजेपी में आखिरी...
article-image
पंजाब

मेडिकल कालेज को वीसी को लिटाया उसी गद्दे पर : फरीदकोट स्थित मेडिकल में फटा-जला गद्दा देखकर भड़के स्वास्थ्य मंत्री

चंडीगढ़ । पंजाब के नए सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा चेकिंग के लिए शुक्रवार को फरीदकोट स्थित मेडिकल जब कॉलेज पहुंचे तो वह स्किन वार्ड में फटा-जला गद्दा देख कर इतने भड़क गए कि...
article-image
पंजाब

कांग्रेस में जाने की लगाई जा रही थी अटकलें : इसी बीच अमित शाह और जेपी नड्डा से हुई कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात..आखिर पंजाब मे क्या चल रहा?

नई दिल्ली :  काग्रेस में वापसी की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की है। ऐसे...
article-image
पंजाब

Statue of Guru Ravidas Installed

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.12 : A holy statue of Guru Ravidas Maharaj was ceremoniously installed at his historic taposthali, Sachkhand Begumpura Satsang Shri Charanchoh Khuralgarh Sahib, where devotees gathered in large numbers to offer prayers and...
Translate »
error: Content is protected !!