स्वास्थ्य खंड पुखरी में भरे जाएंगे आशा कार्यकर्ताओं के 9 पद : 2 जनवरी को प्रातः 10 बजे होगा साक्षात्कार : डॉ. नवदीप राठौर

by

एएम नाथ। चम्बा :  खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी, डॉ.नवदीप राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य खंड पुखरी में आशा कार्यकर्ताओं के 9 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि 2 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। ग्राम पंचायत पंजोह के अंतर्गत वार्ड-गांव चमडोली, ग्राम पंचायत चंडी के वार्ड-गांव बडोह, ग्राम पंचायत औड्डा बारी के वार्ड-गांव औड्डा, ग्राम पंचायत सिल्लाघराट के वार्ड-गांव थूंडू बंजाह, ग्राम पंचायत कैला के वार्ड-गांव बसंदरी, ग्राम पंचायत जडेरा के वार्ड-गांव कैगा, ग्राम पंचायत गगरोथा के वार्ड-गांव बलोथ, ग्राम पंचायतं चम्बी के वार्ड-गांव धार और ग्राम पंचायत प्रोथा के वार्ड-गांव हेथा में आशा कार्यकर्ताओं के रिक्त पद भरे जाएंगे। यह साक्षात्कार खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, पुखरी में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यार्थियों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने बगड़ाथाच के मिहाच मेले में हुए शामिल : पंचायत भवन का किया उद्घाटन

एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपनी गृह विधान सभा क्षेत्र के सराज के बगड़ाथाच में आयोजित मिहाच मेला उत्सव में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक जड़ों का जीवंत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल घूमना अब होगा महंगा ! …..1 अप्रैल से बढ़ेगा टोल बैरियर शुल्क

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं या फिर घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं, तो पहले इस खबर को एक बार पढ़ लीजिए।  दरअसल, एक अप्रैल से दूसरे राज्यों से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम आतंकी हमले में हाथ कोई भी हो काट दिया जाएगा : जयराम ठाकुर

मानवता के खिलाफ अपराध करने वाले होंगे नेस्तनाबूद बाबासाहेब के विरोध के बाद भी विशेष दर्जा देने से अलगाववाद की राह चला जम्मू कश्मीर आक्रोश रैली में शामिल हो नेता प्रतिपक्ष ने पहलगाम हमले...
हिमाचल प्रदेश

दस साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा : विशेष न्यायाधीश चंबा की अदालत ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को

मंडी : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी करार देते हुए विशेष न्यायाधीश चंबा की अदालत ने दस साल के कठोर कारावास और...
Translate »
error: Content is protected !!