रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सांसद मनीष तिवारी; हल्के से जुड़े मुद्दों को उठाया

by

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सांसद मनीष तिवारी; हल्के से जुड़े मुद्दों को उठाय

रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करके एक बार फिर से उनके लोकसभा क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा उठाया है।
मुलाकात के दौरान उन्होंने चंडीगढ़ से लुधियाना तक नई लाइन के लिए अधिग्रहित जमीन हेतु मोहाली जिले के गांव सनेआ के भू-मालिकों को मुआवजा राशि अदा करने की मांग की। वहीं पर, रोपड़ रेलवे स्टेशन में सुधार सहित अन्य मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने नंगल रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में भी तेजी लाए जाने की मांग की।
रेल मंत्री के समक्ष सांसद तिवारी ने चंडीगढ़ से लुधियाना तक नई लाइन के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के लिए गांव सनेआ, जिला मोहाली के निवासियों को मुआवजा राशि देने की मांग करते हुए, कहा कि इस संबंध में उन्होंने पहले भी मुद्दा उठाया था और स्थानीय एसडीएम द्वारा भी मंत्रालय को पत्र लिखकर भू-मालिकों को मुआवजा देने की मांग की थी।
सांसद तिवारी ने रोपड़ रेलवे स्टेशन में सुधार किए जाने की मांग भी रखी, जो उनके लोकसभा क्षेत्र का एक प्रमुख शहर है और यहां इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी भी स्थित है, जिसमें देश भर से छात्र पढ़ने आते हैं। इसी के साथ, उन्होंने मोरिंडा स्थित रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण में भी तेजी लाने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र में बने अन्य आरयूबीस को भी ठीक किए जाने की जरूरत पर बल दिया, जहां बरसात के दिनों में पानी भर जाता है।
इस दौरान, उन्होंने नंगल रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में भी तेजी लाए जाने सहित क्षेत्र से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी जोर दिया। उन्होंने शहीद भगत सिंह नगर के सब डिविजन बलाचौर को रेल लिंक से जोड़ने की जरूरत का जिक्र किया और बताया कि 3 तरीके से काम हो सकता है, पहला- गढ़शंकर से श्री आनंदपुर साहिब तक रेल लिंक स्थापित किया जाए, जिसे लेकर रेलवे पहले ही सर्वे कर चुका है; दूसरा- राहों से रोपड़ तक रेल लिंक का निर्माण और तीसरा- राहों से समराला तक रेल लाइन का निर्माण, जिसका फिर से सर्वे हो चुका है।
इसके अलावा, उन्होंने जनशताब्दी ट्रेन के उनके लोकसभा क्षेत्र में आते स्टॉपेज हटाए जाने पर भी रोष प्रकट किया और कहा कि बड़ी संख्या में लोग उनके यहां से गाड़ी में सफर करते हैं। इसलिए जनहित में हटाए के स्टॉपेज दोबारा शामिल किए जाने चाहिएं।
उन्होंने रेल मंत्री से नवांशहर-जैजों को जोड़ने वाली रेलवे लाइन पर 41-42 किलोमीटर के दायरे पर गांवों बसियाला व बकापुर से निकलती रेलवे क्रॉसिंग नंबर सी-62 को बंद न किए जाने पर भी बल दिया। जिस संबंध में सांसद तिवारी ने बीते दिनों रेल मंत्री को एक पत्र भी लिखा था। जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने सांसद को पत्र लिखकर रेलवे क्रासिंग से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री व स्कूल बसों, ट्रेक्टर-ट्रालियों व अन्य यात्री वाहनों द्वारा इस्तेमाल करने सहित, बकापुर गांव की पंचायती जमीन व गांव के अन्य लोगों की जगह भी क्रासिंग की दूसरी तरफ होने की बात कही थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छितरो छितरी : सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर के विद्यार्थियों के दो गुट

माहिलपुर – शुक्रवार को होशियारपुर-गढ़शंकर रोड पर माहिलपुर में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़को के बाहर विद्यार्थियों में हुई मारपीट को देखकर दुकानदार सहम गए। शुक्रवार को बारहवीं कक्षा की परीक्षा खत्म होने के...
article-image
पंजाब

10 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, रोहित गुप्ता होंगे लुधियाना के ADC

पंजाब की मान सरकार ने 10 PCS अधिकारियों की तबादला सूची जारी करते हुए ट्रांसफर कर दिया है। जिनकी नीचे दी गई सूची निम्न है। Share     
article-image
पंजाब

रोड़ी का गज्जर में चुनाव प्रचार दौरान जोरदार सर्मथन

गढ़शंकर। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने गांव गज्जर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जय कृष्ण...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस की परेड में ‘हिंद दी चादर’ को नमन: अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की झांकी को जमकर सराहा

चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर कर्तव्य पथ पर पंजाब की झांकी ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत के 350वें वर्ष को श्रद्धांजलि अर्पित की। पंजाब की झांकी नौवें सिख...
Translate »
error: Content is protected !!