कॉलेज छात्रा की मौत का मामला: भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का आरोप, रैगिंग और उत्पीड़न से टूट गई छात्रा

by

धर्मशाला :   बाघनी पंचायत निवासी एक छात्रा की डिप्रेशन में आने के बाद मौत होना बेहद दुखद है। धर्मशाला कॉलेज की चार छात्राएं और एक प्रोफेसर पर इस छात्रा से मारपीट, डराने-धमकाने और अश्लील हरकतें करने के आरोप हैं।

यह घटना हिमाचल के लिए बेहद दुखद और प्रदेश सरकार के लिए शर्मनाक है। यह बात भाजपा नेता व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को एक प्रेस बयान में कही।

सुधीर शर्मा ने कहा कि बाघनी पंचायत निवासी पीडि़त परिवार के साथ वह डटकर खड़े हैं। इस परिवार को वह न्याय दिलवाकर ही रहेंगे। सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह बड़ी नाकामी है। उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि कुछ लोग इस मामले को दबाने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि मामला गरमाने पर अब परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धर्मशाला थाने में बीएनएस की धारा 75, 115(2), 3(5) और हिमाचल प्रदेश शैक्षणिक संस्थान (रैगिंग निषेध) अधिनियम 2009 की धारा 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी है। शर्मा ने हैरानी जताई कि पिछले साल 18 सितंबर को इसी कॉलेज में पढ़ने वाली 3 छात्राओं ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की और उसे डराया-धमकाया। इसके अलावा कॉलेज के एक प्रोफेसर पर उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें तक की। इस तरह की घटनाएं निकम्मी सरकार के नाक तले हो रही हैं। पहले भी कर्मचारियों को तंग किया गया है। प्रदेश सरकार में शिक्षा के संस्थानों में हो रही रैगिंग जैसी भयावह घटना ने झकझोर कर रख दिया है। धर्मशाला में एक भी विकास कार्य नहीं हो रहा है। कुछ समय पहले स्मार्ट सिटी आदि प्रोजेक्टों से दुनिया भर में इस शहर का नाम था, अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के इशारे पर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की साख खराब कर रहे हैं।

सुधीर शर्मा ने कहा कि यह गंभीर मामला है। छात्रा को तंग किया जाता रहा। किसी ने कुछ नहीं किया। इसमें राजनीतिक संरक्षण से कालेज प्रबंधन में तैनात शिक्षक आदि भी दोषी हैं। भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाएगी। इसमें मामले को दबाने वाले लोगों के रोल को भी बेनकाब किया जाएगा। परिजन यह भी कह रहे है कि गंभीर बीमारी और सदमे की स्थिति के कारण वह पहले पुलिस को सूचना नहीं दे सके। परिजनों ने 20 दिसंबर को सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दी थी। सीएम हेल्पलाइन कार्यालय से मामला जांच के लिए पुलिस थाना धर्मशाला भेजा गया था। इस मामले में न्याय न मिला तो भाजपा सड़कों पर उतरेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को विशेष पथ कर से छूटः उप-मुख्यमंत्री अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने प्रदेश में मौजूदा सेब सीजन के दौरान बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को विशेष पथ कर (स्पेशल रोड टैक्स) से छूट प्रदान की है। हिमाचल में प्रवेश...
हिमाचल प्रदेश

6 माह में तैयार होगा पीजीआई अस्पताल का डिजाइन, अगस्त तक नियुक्त होगा आर्किटेक्ट- डीसी

ऊना – 450 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित पीजीआई अस्पताल ऊना के निर्माण के संबंध में आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पीजीआई तथा एचआईटीईएस कंपनी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद सुंदरनगर चुनाव-2026 में एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, चुनाव चिन्ह वितरित

एएम नाथ। सुंदरनगर, 06 मई : नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड सदस्यों के चुनाव-2026 के अंतर्गत आज बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित समयावधि के भीतर वार्ड नंबर-12...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा माह सितंबर : राकेश चौधरी 

एएम नाथ। चम्बा जिला चंबा में सरकार के दिशा निर्देशानुसार 1 से 30 सितंबर तक  राष्ट्रीय पोषण माह में मनाया जाएगा, जिसमें रोजाना सरकार द्वारा सुझाई गई अनेकों गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह...
Translate »
error: Content is protected !!