9 से 12 जनवरी तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल

by

एएम नाथ। चंबा :  अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग डॉ. एसपी कत्याल 9 से 12 जनवरी तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे।
डॉ. एसपी कत्याल के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 9 जनवरी को जिला मुख्यालय चंबा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), 2013 के अंतर्गत संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।
अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग 10 जनवरी को डलहौजी तथा 11 जनवरी को भरमौर का प्रवास करेंगे। वह 12 जनवरी को सुबह भरमौर से नूरपुर को प्रस्थान करेंगे।
डॉ. एसपी कत्याल प्रवास के दौरान नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संवाद तथा हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक गोदामों का भी निरीक्षण करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बलवंत सिंह और अजय कुमार सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त

धर्मशाला  : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत बलवंत सिंह विभाग में 29 वर्षो से अधिक सेवाएं देने के बाद आज जिला लोक संपर्क कार्यालय कांगड़ा स्थित धर्मशाला से सेवानिवृत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधायक निधि जारीकरने, ट्रेजरी बिलों के भुगतान में व्याप्त कमीशन खोरी रोके सरकार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा में किया विरोध पहले चुनाव से बचने के लिए इमरजेंसी लगाई गई थी अब सुक्खू लगा रहे आपदा प्रबंधन एक्ट मुख्यमंत्री के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 से 17 मार्च तक आयोजित होगा होली मेला मैड़ी – मैड़ी मेले में सुरक्षा और व्यवस्था प्रबंधों को लेकर की एसडीएम सचिन शर्मा ने की समीक्षा बैठक

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 मार्च – उपमंडल अंब के मैड़ी में 7 से 17 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेला के मद्देनजर किए गए सुरक्षात्मक और व्यवस्था प्रबंधों को लेकर एसडीएम अंब सचिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने की अध्यक्षता : कहा – टीवी मुक्त भारत अभियान के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए उठाया जाए आवश्यक कदम

जिला में 318 नि:क्षय मित्र पंजीकृत   430  क्षय रोगियों का कर रहे हैं पोषण,  क्षय रोग के इलाज की अवधि के दौरान हर महीने मिलती है पोषण राशि एएम नाथ। चंबा, 12 जनवरी :...
Translate »
error: Content is protected !!