स्वर्गीय श्रीमती निर्मला देवी के जन्मोत्सव पर गरली में शांति पूजन एवं पाठ का आयोजन

by

राज्यपाल शुक्ल ने की कार्यक्रम में सहभागिता
राकेश शर्मा : तलवाड़ा/ कांगड़ा : भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजय करोल के पैतृक गांव गरली, जिला कांगड़ा में उनकी स्वर्गीय माता श्रीमती निर्मला देवी के जन्मोत्सव के अवसर पर शांति पूजन एवं पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने सहभागिता की। लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां द्वारा दी गई शिक्षाएं जीवन का आधार होती हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मां की सेवा करता है और उनके संस्कारों को आत्मसात करता है, वह जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। उन्होंने यह भी कहा कि संतों और महापुरुषों के वचनों को ग्रहण करना चाहिए, क्योंकि वे जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं और मानव को सद्मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं। शांति पूजन एवं पाठ के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। राज्यपाल ने इस आध्यात्मिक एवं श्रद्धा से परिपूर्ण आयोजन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों से आए अनेक विद्वान आचार्य, संत-महात्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें दण्डीस्वामी मुकुन्दानन्द जी गिरि (जोशीमठ), दण्डीस्वामी स्वात्मानन्देन्द्र सरस्वती महास्वामी (विशाखापट्नम्), माँ कनकेश्वरी जी देवी (मौर्बी), माँ कैलाश जी विजयवर्गीय (कैं॰मंत्री) म॰प्र॰ शासन, स्वामी ललितराम दास जी महाराज (केदारनाथ), स्वामी कुश्न गिरी जी महाराज (ज्वाला देवी) (जूना आखाड़ा), महंत स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज (ब्रहृर्षि आश्रम) (इंदौरा), स्वामी कृष्णानन्द जी महाराज (कैलाश आश्रम) (प्रयागराज), विष्णु प्रयन्त (अयोध्याजी), स्वामी अतुल कृष्ण जी महाराज (चंडीगढ़), दिनेश किशोर जी (पुजारी रघुनाष मंदिर) (कुल्लु), देवी चन्द्र जी हड़िम्बा मंदिर (मनाली), कमल केलाश जी शर्मा, अभिषेक जी शर्मा, पं शशिभूषण जी शर्मा (गरली), कृष्ण चन्द्र जी शर्मा (गरली), अनिल जी (दिल्ली), शैलेश कुमार जी तिवारी (बलाहार) आचार्य (केन्द्रिय संस्कृत विश्वविद्यालय), गोविंद नारायण दीक्षित (केंिन्द्रय संस्कृत विश्वविद्यालय), कृष्ण कुमार द्विवेदी (केन्द्रिय संस्कृत विश्वविद्यालय), महंत हरीश भारती जी (ग्राम नरेली) भी उपस्थित थे।

कांगड़ा के उपायुक्त श्री हेमराज बैरवा तथा पुलिस अधीक्षक श्री अशोक रत्न तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पानी मुद्दे पर केंद्र सरकार पंजाब सरकार को स्पष्ट निर्देश क्यों नहीं दे रही : कांग्रेस नेता सुरजेवाला

चंडीगढ़, 4 मई  : पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे को लेकर गतिरोध के बीच कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को इस मुद्दे पर केंद्र की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्राद्ध पक्ष में वास्तु अनुसार पौधे लगाकर पितरों का आशिर्वाद प्राप्त करें : डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्राद्ध पक्ष में पितर देवता पृथ्वी के करीब भ्रमण करते हैं हर कोई व्यक्ति की चाहत होती है की उनके पितर देवता प्रसन्न रहे एवम असीम आशिर्वाद प्रदान करते रहे। श्राद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एकीकृत परामर्श एवं जांच केन्द्रों में स्वैच्छिक एचआईवी जांच में बढ़ोतरी : 1472 गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया तथा 127394 ग्रामवासियों को एचआईवी विषय पर जानकारी दी

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने आज यहां बताया कि समिति द्वारा एड्स जागरुकता एवं प्रदेश में एचआईवी के सक्रिय मामलों का पता लगाने के लिए समय-समय पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार : मंदिर पर अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से किया था हमला

अमृतसर : अमृतसर के ठाकुरद्वारा सनातन धर्म मंदिर में शुक्रवार-शनिवार की रात हुए बम धमाके के मामले में गुरुवार को कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मंदिर पर हमला...
Translate »
error: Content is protected !!