डल्लेवाल के खिलाफ बगावत से दो हिस्सों में बंटी BKU

by

नई दिल्ली: किसान आंदोलन 2.0 के चेहरे जगजीत सिंह डल्लेवाल को बड़ा झटका लगा है. पंजाब की सियासत और किसान राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाली भारतीय किसान यूनियन (एकता-सिद्धपुर) अब दो गुटों में बंट गई है।

संगठन के भीतर उठे असंतोष ने खुले विद्रोह का रूप ले लिया है, जिससे किसान मोर्चे की एकता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार को हुई एक अहम बैठक के बाद संगठन में फूट औपचारिक रूप से सामने आ गई. आठ जिलों के अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने डल्लेवाल के नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें संगठन प्रमुख मानने से इनकार कर दिया और नई कमान संभालने का ऐलान कर दिया।

भारतीय किसान यूनियन (एकता-सिद्धपुर) में बगावत : पटियाला के पास बहादरगढ़ में आयोजित बैठक के बाद बागी गुट ने मौजूदा अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल पर गंभीर आरोप लगाए. असंतुष्ट नेताओं का कहना है कि संगठन को लोकतांत्रिक तरीके से नहीं चलाया जा रहा था और फैसले एकतरफा लिए जा रहे थे।

दलबीर सिंह सिद्धपुर बने नए संयोजक

बगावत करने वाले गुट ने संगठन के संस्थापक पिशोरा सिंह सिद्धपुर के बेटे दलबीर सिंह सिद्धपुर को नया संयोजक घोषित किया. उनके समर्थन में संगठन के कई जिलों के पदाधिकारी खुलकर सामने आ गए हैं।

डल्लेवाल पर तानाशाही रवैये के आरोप

बागी नेताओं का आरोप है कि डल्लेवाल संगठन को तानाशाही तरीके से चला रहे थे.उनका कहना है कि पिछले छह वर्षों से संगठन के चुनाव नहीं कराए गए, जबकि नियमों के अनुसार हर तीन साल में चुनाव होना अनिवार्य है।

शंभू-खनौरी बॉर्डर मोर्चे पर भी सवाल

दलबीर सिंह सिद्धपुर ने संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) से अलग होकर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर मोर्चा लगाने के फैसले को गलत बताया. उन्होंने दावा किया कि सालभर चले आंदोलन में कई किसानों की जान गई और बड़ी संख्या में ट्रैक्टर व अन्य सामान चोरी हो गया, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

सवाल उठाने वालों को संगठन से बाहर करने का आरोप

बागी गुट का आरोप है कि जिन पदाधिकारियों ने डल्लेवाल के फैसलों पर सवाल खड़े किए, उन्हें संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इससे संगठन के भीतर असंतोष और गहराता चला गया।

कौन हैं जगजीत सिंह डल्लेवाल?

जगजीत सिंह डल्लेवाल किसान आंदोलन 2.0 के सबसे प्रमुख चेहरों में रहे हैं.उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी समेत कई मांगों को लेकर 26 नवंबर से 9 अप्रैल तक 131 दिनों का लंबा अनशन किया था.खनौरी बॉर्डर पर चले आंदोलन का नेतृत्व भी उन्होंने ही किया।

नए चुनाव की तैयारी, दोनों गुट आमने-सामने

बागी गुट ने संगठन में नए चुनाव कराने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है.वहीं डल्लेवाल गुट फिलहाल खामोश है. उनके करीबी नेता काका सिंह कोटरा ने संगठन में किसी भी तरह की फूट से इनकार किया है.सूत्रों के मुताबिक, डल्लेवाल गुट बुधवार को जालंधर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपों का जवाब दे सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में 29 लोगों की गई जान : बाढ़ में से बेघर 200 परिवारों को पंजाबी एक्टर और सिंगर अम्मी विर्क ने लिया गोद

चंडीगढ़ : पंजाब भारी बाढ़ का सामना कर रहा है. राज्य के अंदर बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. अब तक के मिले आंकड़ों के मुताबिक कम से कम 29 लोगों की जान गई...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

समान काम के लिए समान वेतन और सिक्योर्ड पॉलिसी लागू करे प्रशासन, अन्यथा 16 जून को होगी विशाल रैली : कोऑर्डिनेशन कमेटी

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 9 जून। कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्प्लाइज एंड वर्कर्स, यूटी चंडीगढ़ द्वारा आज सेक्टर-41 स्थित जायका में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में चंडीगढ़ नगर...
article-image
पंजाब

स्वर्गीय रविंदर सिंह गिल की अंतिम अरदास बठिंडा में श्रद्धापूर्वक संपन्न

बठिंडा/दलजीत अज्नोहा : पंजाब आरटीए के पूर्व सचिव स्वर्गीय सरदार रविंदर सिंह गिल की अंतिम अरदास 8 जनवरी 2026 को मॉडल टाउन फेज-1 स्थित गुरुद्वारा साहिब जीवन प्रकाश में अत्यंत श्रद्धा और गंभीरता के...
article-image
पंजाब

नशे वाली फैक्टरी का ड्रग कंट्रोल विभाग और STF ने किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

बरनाला : पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और ड्रग कंट्रोल विभाग ने बरनाला में नकली और नशीली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है,...
Translate »
error: Content is protected !!