नालागढ़ में अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी नेशनल चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा

by

एडिशनल डायरेक्टर बी. आर. शर्मा ने की बैठक की अध्यक्षता

नालागढ़, 8 जनवरी (तारा) : 69वीं स्कूल गेम्स के अंतर्गत नालागढ़ में आयोजित की जा रही राष्ट्र स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी नेशनल चैंपियनशिप की तैयारियों का जायज़ा लेने हेतु आज गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नालागढ़ में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक प्रारंभ होने से पूर्व प्रधानाचार्य, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़, पंकज शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अधिकारियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता एडिशनल डायरेक्टर स्कूल शिक्षा बी. आर. शर्मा ने की। उनके साथ टूर्नामेंट के इंचार्ज जगदीश चंद नेगी (जॉइंट डायरेक्टर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में डिप्टी डायरेक्टर, सोलन गोपाल नेगी, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, उपनिदेशक गुणवत्ता सुरेंद्र वर्मा, डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर तथा तहसीलदार नालागढ़ हुस्न चौधरी ने भी भाग लिया। पब्लीसिटी एंड मीडिया कमेटी की हेड बरोटीवाला स्कूल की प्रधानाचार्य बबीता परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि
बैठक के दौरान विभिन्न गठित समितियों द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। खेल मैदान, आवास, भोजन, परिवहन, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात, पंजीकरण, उद्घाटन एवं समापन समारोह सहित सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव भी दिए।
मुख्य अतिथि बी. आर. शर्मा ने अपने समापन भाषण में कहा कि अब तक की गई तैयारियाँ संतोषजनक हैं तथा सभी समितियाँ आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करें, ताकि आयोजन सुचारु एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने खिलाड़ियों की सुरक्षा, अनुशासन एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा भी आयोजन के दौरान पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
बैठक में विभिन्न समितियों के सदस्य सहित लगभग 400 कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर इस राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन को सफल बनाने हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाखड़ा डैम से पानी छोड़े जाने के बाद एक दर्जन गावों में बाढ़ : मंत्री बैंस सहित पुलिस, प्रशासन व एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्या में जुटी, लोगो को सुरिक्षत जगहों पर पहुंचाया जा रहा

नंगल : भाखड़ा डैम में खतरे के निशान से पानी बढऩे के कारण करीव 99900 क्युसिक पानी छोड़े जाने के बाद नंगल तहसील के एक दर्जन से ज्यादा गावों में बाढ़ आने के बाद...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमरावती परिसर में ठंडे पेय जल की छबील

तारा। बद्दी, 15 जून : नगर निगम बद्दी के वार्ड-8 स्थित अमरावती वेलफेयर सोसाइटी परिसर में देवभूमि सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ठंडे जल की छबील एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन देवभूमि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव तक जेल में रहेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल : केजरीवाल जितना दिन जेल में रहेंगे आप उतनी होगी कमजोर

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से छूटने ही वाले थे कि बड़ा खेल हो गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने उन्हें भरी अदालत से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर करे उदार योगदान: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 07 दिसंबर। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारियों ने डीसी आफिस कार्यालय में उपायुक्त डा. निपुण जिंदल को लैपल्स पिन तथा झंडा भेंटकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। झंडा दिवस...
Translate »
error: Content is protected !!