SDM ऑफिस खरड़ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

by

सुबह करीब 9:30 बजे आई धमकी भरी ईमेल

एएम नाथ। मोहाली : एसडीएम कार्यालय खरड़ में आज उस समय हड़कंप मच गया जब SDM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद वहां सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक मोहाली जिले में एसडीएम खरड़ कार्यालय समेत अन्य स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया है। इसके बाद तत्काल कार्यालय को खाली करवा दिया गया है।
धमकी भरी ईमेल आई
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9:30 बजे जैसे ही धमकी भरी ईमेल सामने आई, एसडीएम कार्यालय के अधिकारियों ने बिना देरी किए कर्मचारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। कार्यालय परिसर, आसपास के कमरों, पार्किंग क्षेत्र और प्रवेश-निकास मार्गों की गहन तलाशी ली जा रही है। बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ऊना : 31 मई को स्थानीय अवकाश घोषित

ऊना – जिला प्रशासन ऊना द्वारा जिला स्तरीय पीपलू मेला (निर्जला एकादशी)के उपलक्ष्य पर 31 मई को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह आदेश कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जारी किए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश को जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग

पूंजीगत सब्सिडी की लंबित राशि जारी करने और परिवहन सब्सिडी योजना को फिर से शुरू करने का आग्रह किया एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सांय नई दिल्ली में...
article-image
पंजाब

ट्रेनिंग स्कूल नंगल (एमपीएचडब्ल्यू)की शिक्षार्थियों और बीबीएमबी अस्पताल की महिला स्टाफ ने मिलकर मनाया महिला दिवस

नंगल: एमपीएचडब्ल्यू ट्रेनिंग स्कूल नंगल की शिक्षार्थियों अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समागम का आयोजन किया गया। जिसमे बीबीएमबी अस्पताल की पीएमओ डॉ शालिनी चौधरी ने इसके  बारे में जानकारी देते हुए बताया की एमपीएचडब्ल्यू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चे  ने मोर्चा खोला : कहा कि कंगना रनौत देश के अन्नदाताओं से माफी मांगे, कंगना ने किसानों पर की थी शर्मनाक टिप्पणी

एएम नाथ।  हिमाचल में भी संयुक्त किसान मोर्चे  ने  पंजाब की तर्ज पर मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त किसान मोर्चे  के प्रदेश संयोजक हरीश...
Translate »
error: Content is protected !!