पुर्तगाल भेजने के नाम पर लाखों की ठगी : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला

by

9 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी

एएम नाथ। होशियारपुर :  पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। फर्जी ट्रैवल एजेंट भोले-भाले लोगों से विदेश के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला होशियारपुर में पुर्तगाल भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर ली गई है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि नीलम रानी पत्नी राम कृष्ण निवासी गांव फतेहपुर ने एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप कुमार मलिक को लिखित शिकायत दी है। नीलम रानी ने बताया कि वरिंदर सिंह पुत्र दिलावर सिंह निवासी गांव जुगियाल ने उसके बेटे सुरिंदर कुमार को पुर्तगाल भेजने के नाम पर 9 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।
इस मामले की जांच डी.एस.पी. मुकेरियां कुलविंदर सिंह विर्क द्वारा की गई। जांच के बाद रिपोर्ट एस.एस.पी. होशियारपुर को भेजी गई। इसके बाद एस.एस.पी. होशियारपुर के आदेशों पर हाजीपुर पुलिस ने वरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा के माॅक सेशन में गढ़शंकर क्षेत्र के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की खास के विद्यार्थी ने निभाई डिप्टी स्पीकर रौड़ी की भूमिका 

गढ़शंकर, 27 नवंबर: पंजाब सरकार द्वारा संविधान दिवस मौके श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस मौके विशेष तौर पर तैयार की गई पंजाब विधानसभा में सरकारी स्कूलों...
article-image
पंजाब

नगर कौंसिल गढ़शंकर के सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के लिए पूर्ण हड़ताल करके चौथे दिन भी धरना जारी

गढ़शंकर, 9 मई :  म्यूनिसिपल मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर आज नगर कौंसिल गढ़शंकर के कर्मचारियों द्वारा सफाई कर्मचारी यूनियन गढ़शंकर की अगुवाई में चौथे दिन पूर्ण हड़ताल की गई और सभी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान : 6070 मतों से की  जीत दर्ज: आप को झटका, काग्रेस भाजपा व अकाली दल को जनता ने नकारा

सिमरनजीत सिंह मान ने ट्वीट कर कहा ‘ धन्यावाद संगरूर वालियो’ संगरूर (सतलुज ब्यास टाइमस): संगरूर की जनता ने तीन महीने बाद भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को जोरदार झटका देते हुए शिरोमणी...
Translate »
error: Content is protected !!