प्रभु राम उत्सव के लिए अयोध्या से पहुंची ज्योति : बददी पहुंचने पर रामभक्तों ने किया भव्य स्वागत,

by

22 को दशहरा मैदान में स्थापना दिवस पर राम के रंग में डूबेगा बददी

बददी, 10 जनवरी (तारा) : श्री राम सेना हिमाचल की ओर से आयोध्या से लाई गई ज्योति का बददी में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ज्योति को पहले बददी सिटी के प्राचीन शिव मंदिर में रखा गया। वहां से पूर्जा अर्चना के बददी साई मार्ग पर शोभा यात्रा के साथ सिटी सिक्योर अपार्टमेंट तक ले जाया गया। शोभा यात्रा के श्री राम-सीता, लक्ष्मण व हनुमान भगवान की सुंदर झांकिया भी निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा भी हुई। सिटी सक्वेयर काम्प्लेक्स में इस पावन ज्योति को स्थापित किया गया। यहां से एक रथ सजाया जाएगा और ज्योति को पूरे दून विधानसभा क्षेत्र में घुमाया जाएगा।
श्री राम सेना के सदस्य विनोद अग्रवाल व हर्ष आर्य के नेतृत्व में 14 सदस्यों की टीम अयोध्या गए हुए थे वहां से ज्योति लेकर शनिवार सुबह बददी पहुंचे। बद्दी पहंचने पर ज्योति का बैंड बाजे के साथ नगर के वार्ड दो व एक के लोगों ने स्वागत किया। ज्योति को प्राचीन शिव मंदिर में रखा गया। वहां पर मंदिर के पुजारी ने पूजा अर्चना के बाद इस ज्योति से एक ओर ज्योति जला दी। जिसमें मंदिर में लोगों के दर्शार्थ रखा गया है। उसके बाद मुख्य ज्योति को बददी साई मार्ग पर बाजे गाटे व रथ में बैठा कर लाया गया। बददी के पुरानी सब्जी मंडी के समीप, दावत चौक, लाज धर्मकांटा व सिटी सिक्योर अपार्टमेंट के समीप शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान जगह जगह लोगों ने ज्योति को रोक कर आशीर्वाद लिया।
श्री राम सेना के राज्य अध्यक्ष राजेश जिंदल और उपाध्यक्ष गुरबचन सिंह ने बताया कि सिटी सिक्योर अपार्टमेंट में ज्योति को रखा गया है। जो भी लोग इसका दर्शन करना चाहते है वह कर सकते है। यहां से रथ तैयार करके इस बददी में उसमें पूरे बीबीएन क्षेत्र में घुमाया जाएगा। 22 जनवरी को बददी में श्री मंदिर स्थापना का दूसरा कार्यक्रम है। जिसमें कुमार स्वामी संत व अंबिका जैन अंबर कवि बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। यह कार्यक्रम बददी के दशहरा मैदान में होगा। इस मौके पर श्री राम सेना के अध्यक्ष राजेश जिंदल, कृष्ण कौशल, महेश कौशल,डॉ संदीप सचदेवा, हरनेक ठाकुर, बेअंत ठाकुर, ऋषि ठाकुर, अंजना ठाकुर, सचिन बैंसल, सतीश जैन, विनोद अग्गऱवाल, सुमन जिंदल, वंदना कौशल, अशोक शर्मा, समेत गणमान्य लोग उपिस्थत रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के भाषण पर मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा विधानसभा में पूर्ण भाषण न देने के निर्णय के बाद, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि यह कोई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने कुडेरा-ककीरा पेयजल योजना का किया लोकार्पण : ककीरा-कटलू संपर्क मार्ग का विधिवत किया शिलान्यास

चंबा, (ककीरा)15 दिसंबर :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार के मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में ही 26 संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने की तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ी

रोहित जसवाल।  ऊना 17 दिसम्बर। बाल विकास परियोजना कार्यालय गगरेट के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए मांगे गए आवेदनों की तिथि को बढ़ाकर 31 दिसम्बर, 2024 का दिया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून के जिला परिषद खेड़ा वार्ड से मोहिनी चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

बी बी एन, 4 अप्रैल (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने आज बद्दी स्थित जिला परिषद वार्ड खेड़ा के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!