सरबजीत कौर मामले में लाहौर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों से 2 हफ्ते में मांगी पूरी रिपोर्ट

by

पाकिस्तान के पंजाब (लाहौर) हाईकोर्ट ने सरबजीत कौर उर्फ नूर फातिमा मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने पाकिस्तान सरकार के कई बड़े अधिकारियों को दो हफ्ते के अंदर पूरी और विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने प्रधानमंत्री की कैबिनेट, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री, एफआईए के डीजी, पंजाब पुलिस के आईजी, ईटीपीबी (एवाक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड) और अन्य संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

कोर्ट ने किन सवालों के जवाब मांगे?

हाईकोर्ट ने अपनी रिपोर्ट में इन अहम बिंदुओं पर साफ जानकारी देने को कहा है-

-सरबजीत कौर सिख जत्थे से कैसे और किन हालात में अलग हुईं

-उनका डिपोर्टेशन (भारत भेजने) का मामला अभी किस स्थिति में है

-उन्हें कानूनी रूप से किस संस्था या अधिकारी के हवाले किया गया

-जिन पुलिस अधिकारियों की लापरवाही सामने आई, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई

-यात्रा वीजा के गलत इस्तेमाल से सिख समुदाय को कितना नुकसान हुआ

शादी का वीडियो आने से बढ़ा विवाद
सरबजीत कौर उस वक्त चर्चा में आईं जब उनकी शादी का एक वीडियो सामने आया। बताया गया कि उन्होंने लाहौर के नासिर हुसैन से शादी की और इस्लाम कबूल कर अपना नाम नूर फातिमा रख लिया। फिलहाल सरबजीत कौर को लाहौर के दारुल अमान (महिला संरक्षण गृह) में रखा गया है।

मेडिकल जांच में सेहत ठीक पाई गई
दारुल अमान में डॉक्टरों की एक विशेष मेडिकल टीम ने सरबजीत कौर की जांच की। रिपोर्ट में उनकी सेहत को पूरी तरह ठीक बताया गया है। हालांकि, मेडिकल क्लियरेंस मिलने के बावजूद पाकिस्तान के गृह मंत्रालय (इंटीरियर मिनिस्ट्री) ने अब तक उन्हें भारत भेजने के लिए एग्जिट परमिट पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

वकील ने शरण लेने के दावों को बताया गलत
हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले वकील अली चेंजेजी संधू ने कहा है कि सरबजीत कौर के शरण लेने के दावे सही नहीं हैं। उनका कहना है कि जैसे ही ट्रैवल परमिट जारी होता है, सरबजीत को अगले हफ्ते तक भारत भेजा जा सकता है।

ःकांग्रेस पार्टी ने आज G Ram G के विरोध में शुरू किया उपवास

गुरु नानक जयंती पर गई थीं पाकिस्तान
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को गुरु नानक जयंती के मौके पर सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान के ननकाना साहिब गई थीं। 13 नवंबर 2025 को जब जत्था भारत लौटा, तब सरबजीत कौर उनके साथ वापस नहीं आईं, जबकि उनका वीजा उसी दिन खत्म हो चुका था।

वीजा नियम तोड़ने पर हुई गिरफ्तारी
वीजा की अवधि खत्म होने के बावजूद पाकिस्तान में रुकने के चलते 4 जनवरी 2026 को ननकाना साहिब के पास सरबजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया। 5 जनवरी को उन्हें भारत भेजने की कोशिश की गई, लेकिन वाघा बॉर्डर बंद होने और कानूनी अड़चनों के कारण डिपोर्टेशन नहीं हो सका।

पाकिस्तान में चल रही हैं दो याचिकाएं
इस समय पाकिस्तान की अदालतों में सरबजीत कौर को लेकर दो अलग-अलग याचिकाएं चल रही हैं- एक याचिका में उन्हें पाकिस्तानी नागरिकता और सुरक्षा देने की मांग की गई है।दूसरी याचिका में उन्हें तुरंत भारत डिपोर्ट करने की अपील की गई है।

सरबजीत कौर की पाकिस्तान में पूरी टाइमलाइन

-4 नवंबर 2025 – यात्रा वीजा पर पाकिस्तान पहुंचीं
-13 नवंबर 2025 – वीजा खत्म, जत्था भारत लौटा, सरबजीत वहीं रहीं
-4 जनवरी 2026 – ओवरस्टे के आरोप में गिरफ्तारी
-5 जनवरी 2026 – डिपोर्टेशन की कोशिश, लेकिन नाकाम
-6 जनवरी 2026 – दारुल अमान भेजा गया
-9 जनवरी 2026 – मेडिकल जांच, सेहत ठीक पाई गई
-10 जनवरी 2026 – लाहौर हाईकोर्ट ने 2 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी
-10 जनवरी 2026 – पाक मंत्री तलाल चौधरी ने निगरानी की, लेकिन अंतिम फैसला लंबित

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Complete Ban on Carrying Weapons

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.2 : In view of the upcoming District Council and Panchayat Committee elections in Punjab, the District Magistrate-cum-Deputy Commissioner Ashika Jain has issued an order under Section 163 of the Indian Citizen Security Code,...
article-image
पंजाब

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी : पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होंगे

चंडीगढ़ : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू होगी और 57 दिनों के बाद 28 अगस्त को समाप्त होगी। उपराज्यपाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 से 19 नवंबर तक एयर इंडिया की फ्लाइट में बम विस्फोट की धमकी…. पन्नू का दावा दुनियाभर के यात्रियों में मचा देगा हड़कंप

भारतीय एविएशन सेक्टर पिछले कुछ दिनों से लगातार बम की अफवाहों का सामना कर रहा है. इस बीच अब खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एयर इंडिया की फ्लाइट में बम विस्फोट की धमकी...
article-image
पंजाब

दि एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने सरकार से नौकरियों का श्वेत पत्र जारी करने की मांग की

गढ़शंकर, 9 अगस्त : दि एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की बैठक संरक्षक कर्नैल सिंह धमाई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर प्रस्ताव पारित किए...
Translate »
error: Content is protected !!