पटियाला में गोल्डी ढिल्लों गैंग के दो शूटर गिरफ्तार 

by
पटियाला : गोल्डी ढिल्लों गैंग के दो शूटर पटियाला में पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस ने इन दोनों शूटरों को घेरा डाला, तो इन्होंने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की। जिसमें से एक गोली पुलिस की गाड़ी की विंडशील्ड पर भी लगी। पुलिसकी जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर घायल हो गए हैं। इलाज के लिए सरकारी राजेंद्र अस्पताल दाखिल कराया गया है। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया  कि यह दोनों शूटर अपने आका गोल्डी ढिल्लों के इशारे पर जबरन वसूली और  फायरिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से इटली मेड दो पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान देवेंद्र और अनुज निवासी रोपड़ के तौर पर हुई है। उनके खिलाफ पहले भी कई पर्चे दर्ज हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को श्री आनंदपुर साहिब में मिलाया गया तो होगा विरोध : निमिषा मेहता

श्री आनंदपुर साहिब ज़िला ज़रूर बनना चाहिए, लेकिन गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को उसमें नहीं मिलाया जाना चाहिए गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा नए घोषित किए जाने वाले ज़िले श्री आनंदपुर साहिब के मुद्दे पर,...
article-image
पंजाब

कृषि मोटर कुनेक्शन लगवाने का झांसा देकर 2.28 लाख की ठगी करने पर मामला दर्ज 

गढ़शंकर, 13 अप्रैल : गढ़शंकर पुलिस द्वारा कृषि मोटर कुनेक्शन लगवाने का झांसा देकर 2,28,753 रुपए ठगने के आरोप में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोहाली के फेज-11 में एक निर्माण को लेकर विवाद, एक घायल

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) चंडीगढ़ में जानकारी के अनुसार, मकान नंबर 2672 निवासी दीपक रावत के घर के साथ ग्राउंड फ्लोर वाला है जो ग़लत निर्माण कर रहा है दीपक रावत ने उक्त निर्माण को...
Translate »
error: Content is protected !!