शर्मनाक करतूत…गायों को आटे के पेड़े में दिया जहर, दो की मौत

by

करतारपुर : करतारपुर कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले गांव शाहपुर गोराया पत्ती झंग्गियां से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ शरारती तत्वों ने आटे के पेड़े में जहरीला पदार्थ मिलाकर पशुओं को खिला दिया, जिससे दो गायों की मौत हो गई और एक गाय की हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव के पशुपालक गुरमीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह अपनी हवेली में पशुओं को देखने पहुंचे तो दो गायें मृत अवस्था में पड़ी थीं। वहीं एक अन्य गाय की तबीयत बेहद खराब थी, जिसे तुरंत उपचार के लिए डॉक्टरों के हवाले किया गया। कुछ दिन पहले ही उन्होंने ये गायें खरीदी थीं। मृत गायों में से एक दुधारू गाय थी, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये थी और दूसरी गर्भवती गाय थी, जिसकी कीमत लगभग 65 हजार रुपये बताई जा रही है।

पशुपालक का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या शरारती तत्व ने जानबूझकर आटे के पेड़ों में जहर मिलाया और उन्हें पशुओं को खिला दिया, जिससे यह नुकसान हुआ। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और पशुपालकों में रोष देखने को मिल रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना करतारपुर कॉरिडोर के एसएचओ गुरदर्शन सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गुरमीत सिंह के बयान दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पशुपालन विभाग के डॉक्टरों का एक बोर्ड गठित कर मृत गायों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

हलवारा में अंतिम संस्कार के बाद चिता से छेड़छाड़ : अस्थियां चुनने पहुंचे परिजन देखकर रह गए हैरान, पुलिस ने शुरू की जांच

अस्थियां चुनने पहुंचे परिजनों को चिता की स्थिति संदिग्ध मिली; मौके से तस्वीरें, गुड़िया, शराब की बोतलें और अन्य सामान बरामद होने की बात, परिवार ने थाने में दी शिकायत हलवारा। लुधियाना जिले के...
article-image
पंजाब

राहुल गांधी का सीधा मैसेज – ‘किसी भी सूरत में अनुसाशनहीनता नहीं बर्दाश्त

नई दिल्ली : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी हाईकमान ने स्थिति को संभालने की कवायद तेज कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी...
article-image
पंजाब

चक गुरु समुंदड़ा में तीसरे राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पंजाब पुलिस क्लब अंडर-17 वर्ग में बना चैंपियन : एफए पोसी और अंडर-14 वर्ग में अपना एनआरआई एफसी क्लब और एफए लंगड़ोंया संयुक्त रूप से विजयी

गढ़शंकर l अपना एनआरआई फुटबॉल क्लब द्वारा गढ़शंकर के गांव चक गुरु-समुंदड़ा में अध्यक्ष मोहन सिंह मल्ली यूएसए, गुरदेव सिंह रक्कड़ कमेटी मैनेजर, करनैल सिंह केली अध्यक्ष, अमरीक सिंह राय उपाध्यक्ष, सुच्चा सिंह रक्कड़...
Translate »
error: Content is protected !!