धर्मशाला में छात्रा मौत मामला : सोमवार को मैडीकल बाेर्ड की रिपोर्ट आने से घटना से उठ सकता है पर्दा

by

एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रैंगिंग और कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में छात्रा के इलाज व मैडीकल हिस्ट्री की जांच को लेकर मैडीकल बोर्ड की रिपोर्ट सोमवार को आने की संभावना है। मामले में अहम मानी जा रही मैडीकल बोर्ड रिपोर्ट से इस घटना से रहस्य का पर्दा उठ सकता है। जानकारी के अनुसार इस मामले में छात्रा की मैडीकल हिस्ट्री व इलाज की पद्धति को जानने के लिए फोरैंसिक विज्ञान विभाग के एक्सपर्ट और स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित मैडीकल बोर्ड में टांडा मैडीकल कॉलेज के साथ ही एम्स बिलासपुर के विशेषज्ञ को शामिल किया गया है जिनके द्वारा छात्रा की तबीयत बिगड़ने से लेकर विभिन्न अस्पतालों में हुए छात्रा के इलाज से संबंधित रिपोर्टों का बारीकी से अध्ययन करने के बाद बोर्ड में गठित डाक्टरों द्वारा तैयार की जाने वाली मैडीकल रिपोर्ट में अपनी राय लिखी जाएगी जिससे यह पता चल जाएगा कि यह सारा मामला आने के बाद छात्रा को अस्पतालों में क्या इलाज दिया गया और वास्तव में मौत के क्या कारण रहे जबकि इस मामले में आरएफएसएल से भी बाकी बची डिजिटल रिपोर्ट आने के बाद भी इस मामले के काफी हद तक हल होने की उम्मीद है जबकि छात्रा मौत मामले को सुलझाने के लिए पुलिस द्वारा मामले को लेकर गहन पहलू एकत्रित करने के साथ पूछताछ का दौर जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विभिन्न  संगठनों द्वारा टर्मिनेशन संबंधी शो-कॉज नोटिसों के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री को डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के माध्यम से भेजा गया मांग पत्र

मामला 4161 मास्टर कैडर अध्यापकों में से 253 अध्यापकों को शिक्षा विभाग से बाहर करने का गढ़शंकर, 22 मई  :  विभागीय शर्तें पूरी करके शिक्षा विभाग में पिछले तीन वर्षों से नियमित सेवाएं निभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूरदराज गांवों तक पहुंची सरकार…. विकास और संवाद से जगी नई उम्मीद

रोहड़ू-रामपुर में मुख्यमंत्री का तीन दिवसीय प्रवास; 415.80 करोड़ रुपये की 89 विकास परियोजनाओं को गति, ग्रामीणों से सीधा संवाद एएम नाथ।  शिमला, 4 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में विकास की असली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब परिवारों के लिए उपलब्ध होगी बेहतरीन उपचार सुविधा …प्रदेश सरकार लाएगी नई स्वास्थ्य बीमा नीतिः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के गरीब परिवारों को इलाज की बेहतरीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को रेलवे बजट में ₹5,673 करोड़ का आवंटन : हिमाचल प्रदेश को रेलवे बजट में ₹2,911 करोड़, ₹17,700 करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर

पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में रेलवे विकास को नई गति रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल बैठक में राज्यवार आवंटन और परियोजनाओं की जानकारी साझा की हरियाणा को रेलवे बजट में ₹3,566 करोड़,...
Translate »
error: Content is protected !!