दिल्ली में भाजपा संगठनात्मक लोकतंत्र का शंखनाद : राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में उमड़ा हिमाचल का नेतृत्व

by

प्रदेश संगठन राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ चट्टान की तरह खड़ा

एएम नाथ। नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत आयोजित नामांकन कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश भाजपा की टीम ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराकर पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र और मजबूत सांगठनिक ढांचे को एक बार फिर विश्व के सामने प्रमाणित किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, सह-प्रभारी संजय टंडन, सांसद सुरेश कश्यप, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक पवन कुमार काजल, बिहारी लाल शर्मा, रशीम धर सूद, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, पायल वैद्य, वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, महिला मोर्चा अध्यक्षा डेज़ी ठाकुर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंदेल सहित प्रदेश के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। भाजपा का यह ‘संगठन पर्व’ पार्टी की सबसे बड़ी सांगठनिक शक्ति के रूप में उभरा है, जो यह सिद्ध करता है कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि पूर्णतः विचारधारा आधारित और लोकतांत्रिक संगठन है, जहाँ नेतृत्व का चयन बंद कमरों या परिवारवाद के आधार पर नहीं, बल्कि कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक एक पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से तय होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह निर्वाचन अनुशासन, सामूहिक सहभागिता और वैचारिक प्रतिबद्धता का वह प्रतीक है जो ‘संगठन सर्वोपरि’ के सिद्धांत को चरितार्थ करता है। दिल्ली में हिमाचल के नेताओं की इस उपस्थिति ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश संगठन राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ चट्टान की तरह खड़ा है और यही एकजुटता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की आधारशिला बनेगी।
——————————
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आगामी कांगड़ा प्रवास 21 से

राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के संपन्न होने के तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, जहाँ वे 21 जनवरी को गग्गल एयरपोर्ट पहुँचने के पश्चात नगरोटा बगवां और धर्मशाला में मंडल बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जबकि 22 जनवरी को वे हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 16वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के साथ धर्मशाला शहरी मंडल की बैठक लेंगे। अपने दौरे के अंतिम दिन 23 जनवरी को वे कांगड़ा में जयंती मंडल और ब्रजेश्वरी मंडल की बैठकों में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
—————————
​केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की शिष्टाचार भेंट

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, शहरी विकास एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल खट्टर के आधिकारिक आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के हितों से संबंधित प्रमुख मामलों को केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा और प्रदेश की प्रगति के लिए केंद्र से निरंतर सहयोग का आग्रह किया। यह बैठक राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास और ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाओं को गति देने के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माजरू गांव में भागवत कथा के पांचवे दिन कृष्ण जन्म दिवस मनाया

भगवान को देखने के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ा बद्दी, 2 अप्रैल (तारा) : बद्दी उपमंडल के मजरू में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा के पांचवे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

CBI के नए डायरेक्टर , हिमाचल के कांगड़ा के कस्बा गर्ली परागपुर के प्रवीण सूद : 22 साल की उम्र में IPS बने थे, कर्नाटक राज्य के है मौजूदा DGP

नई दिल्ली : कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने के दूसरे दिन ही उनकी नियुक्ति का आदेश जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाइसेंस के बगैर न हो तंबाकू उत्पादों की बिक्री : DC अमरजीत सिंह

शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर करें सख्त कार्रवाई तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश एएम नाथ।  हमीरपुर 20 नवंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार को कोर्ट में घसीटने की तैयारी : APMC एक्ट 2005 और लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 यदि लागू नहीं किए गए तो उन्हें मजबूरन कोर्ट का रास्ता पड़ेगा अपनाना हरि चंद रोच ने कहा

शिमला: कोटगढ़ हॉर्टीकल्चर एंड एन्वायर्नमेंट सोसायटी ने बागवानी मंत्री को पत्र लिखकर APMC एक्ट 2005 और लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 को उसकी मूल भावना के हिसाब से लागू करने की मांग की है। सोसायटी...
Translate »
error: Content is protected !!