जिला में पटवारियों के 20 पद सेवानिवृत्त अधिकारियों से भरे जाएंगे…..27 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 20 जनवरी। उपायुक्त कार्यालय ऊना में राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारियों से 20 पद पटवारियों के पारिश्रमिक आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि सेवानिवृत अधिकारी अपना आवेदन पात्र सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों के साथ उपायुक्त कार्यालय के कमरा नं. 313 में 27 जनवरी सायं 3 बजे से पहले जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन न पहुंचने की स्थिति में आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदकर्त्ता पदों से संबंधित नियम एवं शर्तें और आवेदन फॉर्म http://hpuna.nic.in डाउनलोड कर सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि आवेदक द्वारा सेवानिवृत्ति से पहले हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग के किसी भी विंग में न्यूनतम 5 वर्ष की सेवाएं प्रदान की हो तथा उनके खिलाफ कोई विभागीय/अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नही होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा पटवारी पद के लिए 40 हज़ार रूपये वेतन देय होगा। इच्छुक आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 60 लाख की सिंचाई योजना का किया शुभारंभ, 31 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित सतपाल सिंह सत्ती ने कुल 1.06 करोड़ रुपए के शिलान्यास व उद्घाटन किए

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत कुठार कलां में 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना से किसानों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा ब्लॉक में मतदान दल निर्धारित स्थलों के लिए रवाना

पट्टा मेहलोग, 24 मई (तारा) :  पट्टा ब्लॉक में पंचायत चुनावों के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से रविवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा मेहलोग में मतदान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी बॉर्डर पहुंची सुप्रीम कोर्ट की विशेष कमेटी : डल्लेवाल ने कहा कि मेरे लिए किसानी पहले है और मेरी सेहत बाद में

संगरूर। सुप्रीम कोर्ट की उच्च स्तरीय हाई पावर कमेटी आज (सोमवार) खनौरी बॉर्डर पहुंची। 42 दिनों से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से कमेटी ने मुलाकात की। इस दौरान विशेष पावर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अरमान संधू ने पंजाब सिविल सर्विस जूडिशल परीक्षा उत्तीर्ण कर बनी जज

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पडते गांव दातारपुर के मुहल्ला नगर की रहने वाली लड़की अरमान संधू ने पंजाब सिविल सर्विस जूडिशल परीक्षा मे एससी कैटेगरी मे दुसरे स्थान पर रह कर...
Translate »
error: Content is protected !!