चमेरा-III बांध खडामुख के जलाशय से 20 जनवरी को देर रात छोड़ा जाएगा पानी

by

एएम नाथ। चंबा :  राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की चमेरा-III विद्युत परियोजना को 21 जनवरी से 5 फरवरी तक पूर्ण शटडाउन पर रखा जाएगा।
परियोजना प्रबंधन द्वारा उपलब्ध करवाई गई जानकारी के अनुसार शटडाउन अवधि के दौरान चमेरा-III बांध खडामुख के जलाशय को खाली करने की प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 को देर रात से प्रारंभ की जाएगी।
इस दौरान रावी नदी में जल का मुक्त प्रवाह रहेगा। जलाशय को खाली करते समय चमेरा-III बांध खडामुख के गेटों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण रूप से खोला जाएगा। इसके चलते रावी नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में जलस्तर में वृद्धि होगी।
आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चमेरा-III पावर स्टेशन द्वारा आवश्यक एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। इसके तहत जल छोड़े जाने से पूर्व हूटरों के माध्यम से चेतावनी सायरन बजाए जाएंगे तथा बांध स्थल से धरवाला तक मोबाइल वाहन के माध्यम से सार्वजनिक घोषणाएं की जाएंगी।
परियोजना प्रबंधन ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों तथा आम जनता से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान नदी के समीप न जाएं तथा जारी चेतावनियों का पालन सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने बगड़ाथाच के मिहाच मेले में हुए शामिल : पंचायत भवन का किया उद्घाटन

एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपनी गृह विधान सभा क्षेत्र के सराज के बगड़ाथाच में आयोजित मिहाच मेला उत्सव में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक जड़ों का जीवंत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 माह में सभी 3,615 पंचायतों में किराये पर दी गईं संपत्तियां जांचने के सरकार ने जिला उपायुक्तों को दिए आदेश

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में पंचायतों की संपत्तियां कौड़ियों के भाव लीज पर किराये पर दे दी गईं हैं। इसकी न बोली लगाई और न विभाग या प्रशासन से मंजूरी ली। शिकायतें मिलने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग राहत भत्ता योजना के तहत 130 करोड़ रुपये का प्रावधान : वर्तमान वित्त वर्ष में 227 पदों को भरने की प्रक्रिया पूर्ण

एएम नाथ। शिमला : समाज के प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग तत्परता से कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नई पंचायतों के गठन पर जल्द होगा फैसला : अप्रैल से शुरू बीपीएल सर्वे

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों के गठन को लेकर सरकार जल्द निर्णय लेगी। ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने स्पष्ट किया कि इस पर अंतिम फैसला मंत्रियों और...
Translate »
error: Content is protected !!