बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त : हिमाचल में 535 सड़कें बंद, उत्तराखंड में फंसी सैकड़ों गाड़ियां, श्रीनगर में फ्लाइट कैंसिल

by

भारी बर्फबारी के चलते भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमने से नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग बंद

एएम नाथ। शिमला/श्रीनगर : बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी राज्यों में परेशानी खड़ी हो गई है। हिमाचल प्रदेश में कई सड़कें बंद हो गई हैं। जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। एक ओर जहां पर्यटक बर्फ से ढके पहाड़ों और वादियों का आनंद उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों के लिए यह बर्फबारी मुसीबत बन गई है।
मौसम की मार से लोग परेशान हैं। कई इलाकों में दो से तीन फुट तक बर्फ जमने से सड़क, बिजली, पानी और संचार सेवाएं बुरी तरह बाधित हो गई हैं। जम्मू-कश्मीर के मैदानी क्षेत्रों में लगभग एक फुट तक बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में दो से तीन फुट तक बर्फ जम चुकी है।
भारी बर्फबारी के चलते भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमने से नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग बंद कर दिए गए हैं। कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई है। भारी बारिश और बर्फबारी के कारण शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) को बंद कर दिया गया।
उधमपुर के जखानी चौक पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इसके अलावा बारामूला, बडगाम और रामबन जिले के पहाड़ी रिसॉर्ट शहर बटोटे में भी जमकर बर्फबारी हुई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर में तब्दील नजर आया। बर्फबारी का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है।
खराब मौसम के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई उड़ानों को अस्थायी रूप से सस्पेंड और कैंसिल कर दिया गया है। इंडिगो एयरलाइंस समेत अन्य विमानन कंपनियों ने यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। श्रीनगर एयरपोर्ट की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर NOTAM लागू होने और श्रीनगर में खराब मौसम के कारण कई उड़ानें रद्द की गई हैं।
—————————-
हिमाचल में 535 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी से हालात बिगड़ गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अनुसार राज्य में चार नेशनल हाईवे समेत कुल 535 सड़कें बंद हो गई हैं।
बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी से राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है। विभाग ने बताया कि अब तक लगभग छह करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड में मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं पर की चोट

एएम नाथ। चम्बा  :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड में वीरवार को महिला एवं बाल विकास हि प्र द्वारा संचालित ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में कानून व्यवस्था बदतर…. कल रात 20 वर्षीय युवक के मर्डर से साफ़ हो गया गढ़शंकर में आम लोग सुरक्षित नहीं : अमरप्रीत लाली

विफल पुलिस व प्रशासन में चहेते अफसरों को नियुक्त करने वाले विधायक को जनता से माफी मांगनी चाहिए गढ़शंकर।  विधानसभा हल्का गढ़शंकर में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है और लोगों का सरकार, प्रशासन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेग्नेंट है जेल में बंद मुस्कान……. प्रेमी या पति. बच्चे का पिता कौन?

मेंरठ  :  मेंरठ की जेल में बंद मुस्कान को लेकर एक बड़ी खबर है. यह तो नहीं पता कि उसके लिए खुश होने वाली खबर है दुखी होने की, लेकिन यह सही है कि...
Translate »
error: Content is protected !!