गृहमंत्री अमित शाह को पत्र : पंजाब के निवासियों के हथियार लाइसेंस चंडीगढ़ में भी मान्य हों – कुलतार सिंह संधवां

by

चंडीगढ़, 29 जनवरी । पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक अर्ध-सरकारी पत्र लिखकर चंडीगढ़ को पंजाब के निवासियों के लिए हथियार लाइसेंस के अधिकार क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है।

उन्होंने आर्म्स एक्ट के तहत कुछ संशोधनों की आवश्यकता पर जोर दिया। वर्तमान नियमों के अनुसार पंजाब के निवासियों को चंडीगढ़ में लाइसेंसी हथियार रखने के लिए अलग से अनुमति के लिए आवेदन करना पड़ता है, जिसके कारण उन्हें अनावश्यक देरी और असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लिखा कि जब पंजाब के निवासी हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं, तो उसमें अधिकार क्षेत्र केवल पंजाब राज्य तक ही सीमित रहता है।

उन्होंने लिखा कि चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी होने के कारण राज्य का प्रशासनिक केंद्र है। पंजाब के अनेक निवासी चंडीगढ़ में रहते हैं और अक्सर सरकारी तथा निजी कार्यों के सिलसिले में चंडीगढ़ आते-जाते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसलिए जब पंजाब के निवासियों को हथियार लाइसेंस जारी किया जाता है, तो चंडीगढ़ को भी इसके अधिकार क्षेत्र में स्वत: शामिल करना पूरी तरह तार्किक और व्यावहारिक होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने अपने बेटे **अव्यान* का पहला जन्मदिन सांझी रसोई में मनाया : दानी सज्जनों को बुक-ए-डे स्कीम के अंतर्गत सांझी रसोई में योगदान देकर अपने यादगार दिन मनाने की अपील की

होशियारपुर, 27 जून: डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी कोमल मित्तल ने अपने बेटे *अव्यान* का पहला जन्मदिन सांझी रसोई में मनाया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार व रैड क्रास सोसायटी के सदस्यों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति को फोन कर कहा… मैं मरने जा रही हूं आप अकेले रह लेना; सुबह खेत में मिली लाश!

हमीरपुर : सासन गांव में महिला से हुई क्रूरता के बाद अब एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमीरपुर पुलिस थाना के तहत स्वाहल पंचायत के सेर गांव में मंगलवार सुबह 63 वर्षीय...
article-image
पंजाब

मेयर सुरिंदर कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज : नगर निगम होशियारपुर में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

होशियारपुर, 15 अगस्त :   नगर निगम होशियारपुर में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अति महत्वपूर्ण समारोह में नगर निगम के अलग-अलग अधिकारियों, कर्मचारियों व यूनियनों के प्रधानों...
article-image
पंजाब

राजनीतिक सरगर्मी पंजाब में तेज : अमृतपाल सिंह की पार्टी इस सीट से लड़ेगी उपचुनाव

तरनतारन। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक डॉ कश्मीर सिंह सोहल के देहांत के बाद खाली हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भले ही अभी घोषणा नहीं हुई, लेकिन विभिन्न पार्टियों ने...
Translate »
error: Content is protected !!