लाहड़ कोटलू और बघेरटू में बताई जन सुरक्षा योजनाएं : बैंक अधिकारियों ने निष्क्रिय खातों में पड़ी धनराशि को निकलवाने की प्रक्रिया भी समझाई

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 30 जनवरी :   विभिन्न जन सुरक्षा योजनाओं, बैंक उपभोक्ताओं के अधिकारों और निष्क्रिय बैंक खातों में पड़ी धनराशि के बारे में आम लोगों को जागरुक करने के लिए आरंभ किए गए विशेष अभियान के तहत नादौन उपमंडल के ग्राम पंचायत लाहड़ कोटलू और भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत बघेरटू में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों में भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक आशीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ आशीष सांगरा, जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल, पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के निदेशक अजय कतना और अन्य अधिकारियों ने भी इन जागरुकता कार्यक्रमों में लोगों का मार्गदर्शन किया।
इस दौरान लोगों को विभिन्न जन सुरक्षा योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग की विस्तृत जानकारी दी गई तथा डिजिटल ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए। भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक आशीष कुमार और जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल ने बैंकों के लंबे समय से निष्क्रिय खातों में पड़ी धनराशि को निकलवाने की प्रक्रिया, बैंक उपभोक्ताओं के विभिन्न अधिकारों, उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण और अन्य मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने संस्थान के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, उद्यमिता, हिमाचल प्रदेश सरकार की डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना और अन्य योजनाओं के बारे में बताया।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान विपन कुमार, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, पंजाब नेशनल बैंक शाखा भूंपल के अधिकारी संजय सूद, सीएफएल की प्रतिनिधि रेखा गौतम और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

थल सेना भर्ती के ग्राउंड टेस्ट में पहले दिन लगभग 360 युवाओं ने लगाई दौड़

रोहित जसवाल। हमीरपुर 17 जनवरी। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में शुक्रवार को आरंभ हुए थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट में पहले दिन लगभग 360 युवाओं ने भाग लिया। थल सेना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में आज नहीं होगा Blackout : बदला गया Mock drill का समय…..अब 3 जून को होगी Mock drill

पाकिस्तान की सीमा से सटे राज्यों में आज मॉक ड्रिल की तैयारी की गई थी, लेकिन पंजाब में निर्धारित मॉक ड्रिल को अब स्थगित कर 3 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस मॉक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1456 में अभी तक मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध ही नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदौरा से विधायक से महेंद्र राजन के डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग से जुड़े एक सवाल के जवाब में दी जानकारी

रोहित भदसाली। शिमला : इस आधुनिक युग में हर किसी के पास वक्त की भारी कमी है. अपना वक्त बचाने के लिए लोग ज्यादातर मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. बात चाहे ऑनलाइन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू के 62वें जन्मदिन पर विभिन्न क्षेत्रों से समर्थक, कांग्रेस नेता और आम लोग मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने पहुंचे : सीएम ने केक काटा, नाटी डालकर जश्न मनाया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को अपना 62वां जन्मदिन मनाया और इसके साथ ही वे जीवन के 63वें वर्ष में प्रवेश कर गए। इस मौके पर राजधानी शिमला स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!