अंडर-19 बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हिमाचली बालाएं : दिल्ली में जारी राष्ट्रीय स्कूली खेलों में सराहनीय प्रदर्शन

by
एएम नाथ। हमीरपुर 31 जनवरी। नई दिल्ली में जारी अंडर-19 स्कूली खेलों में हिमाचल की लड़कियों ने बैडमिंटन स्पर्धा में सराहनीय प्रदर्शन किया है।
हिमाचली टीम के कोच भगवान दास, राजेंद्र शर्मा, अवनीश, मैनेजर ओंकार शर्मा, नीतू शर्मा और शेफ डी-मिशन बलवंत सिंह जोटा ने बताया कि प्रदेश की लड़कियांे की टीम ने अपने पूल में पहला स्थान हासिल करके प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हिमाचल की टीम ने मध्य प्रदेश को 2-0 से, इंडियन बोर्ड ऑफ स्कूल ऑर्गेनाइजेशन को 2-1, केंद्रीय विद्यालय संगठन 2-1 और प्री-क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को 2-1 से हराया। क्वार्टर फाइनल में हिमाचल का मुकाबला तमिलनाडू से होगा। सभी मुकाबलों में प्रज्ञा वर्मा और गरिमा वर्मा का बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा। लड़कों ने भी शुरुआती दोनों मुकाबलों में उड़ीसा और छतीसगढ़ को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह रहे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। चम्बा (डलहौज़ी) : युवा हॉस्टल डलहौज़ी में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला राजस्व अधिकारी श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 सितंबर से फागू में होगी ईवीएम/वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच – अतिरिक्त उपायुक्त

शिमला, 20 अगस्त – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां लोकसभा आम चुनाव-2024 के संचालन के लिए ईवीएम/वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा से हुए नुकसान पर अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल ने जिला अधिकारियों के साथ की बैठक :  मंडी जिला में आरंभिक तौर पर 708 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान अनुमानित- उपायुक्त

प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण एवं बहाली के कार्यों पर कर रहे ध्यान केंद्रित – डी.सी. राणा एएम नाथ। मंडी, 20 जुलाई :  मंडी जिला में बरसात के मौसम में बादल फटने, बाढ़ एवं भूस्खलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार की पाई–पाई हिमाचल को मिलेगी, राहत के लिए सुक्खू सरकार ने क्या किया : जयराम ठाकुर

हर दिन केंद्र की तरफ से किसी ने किसी योजना में करोड़ों रुपए हिमाचल को मिलता है केंद्र से जो पैसा अब तक आया है उसका हिसाब दे सरकार सर्दियों के मौसम में लोग...
Translate »
error: Content is protected !!