बड़ा में 10 पंचायतों की मेधावी बेटियों को किया सम्मानित

by
एएम नाथ।  नादौन 02 फरवरी :  ग्राम पंचायत बलडूहक, करंडोला प्लासी, पुतड़ियाल, रैल, बड़ा, फस्टे, चौड़ू, जीहण, सपड़ोह और बरधियाड़ की मेधावी छात्राओं जिन्होंने शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं, को सम्मानित करने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन ने सोमवार को गांव बड़ा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत एक प्रेरणादायक संवाद शिविर आयोजित किया।
इस शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग, वृत्त पर्यवेक्षक हर्ष बाला, अजय कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, क्षेत्र की 30 लोकल चैंपियन बेटियों तथा उनके अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने इन प्रतिभाशाली बेटियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी तथा उनकी भविष्य की योजनाओं पर खुल कर चर्चा की।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने चैंपियन बेटियों से आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करें। संजय गर्ग ने कहा कि आज लड़कियों को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनना होगा, ताकि वे समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेें। इस अवसर पर बाल विवाह रोकथाम अधिनियम तथा बाल मजदूरी प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में क्षेत्र की चैंपियन बेटियों नैंसी, मुस्कान, नैंसी धीमान, शगुन, नैंसी ठाकुर, प्राची, सुहानी, प्रगति परमार, स्नेहा, अकांक्षा, शानवी, सिमरन, पलक, श्रुति, इषिता, महक, श्वेता, सलोनी, विशाली, कोमल, धारवी, आशी, सरगम, कनवी कौर और सुहानी आदि को स्मृति चिह्न, नाम पट्टिका, मग, सेनीटेशन किट तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर के गर्भगृह में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चढ़ाए फूल

 अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुभ मूहुर्त में संपन्न हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज शुभ मूहुर्त के हिसाब से मंदिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता इन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी , बिकने वाले हिमाचल प्रदेश के इतिहास में हमेशा बिकाऊ ही कहलाएँगे : कांग्रेस

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के आधिकारिक प्रत्याशी के विरुद्ध वोट डालने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चोरों पर भारी हरोली पुलिस : हरोली के धर्मपुर मे दिन दहाडे हुई चोरी के आरोपी को पंजाब के फगवाडा से पकड लाई पुलिस, अन्य चोरियो मे भी संलिप्ता की आशंका

हरोली : इस बर्ष अभी तक हरोली पुलिस थाना मे चोरी व सेंधमारी तथा स्नेचिंग के करीब 21 मामले पुलिस थाना मे दर्ज हुए है । जिनमे से हरोली पुलिस ने उप-पुलिस अधीक्षक श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

89 बच्चों को दिए पात्रता प्रमाणपत्र, मंडी के 479 बच्चों की पढ़ाई,आवास,शादी,पालन पोषण व स्वरोजगार का खर्च उठाएगी सरकार : चंद्रशेखर

धर्मपुर (मंडी)16 नवंबर: बागवानी प्रशिक्षण भवन सिद्धपुर में वीरवार को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत पात्रता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!