डीसी गंधर्वा राठौड़ ने नादौन के निर्माणाधीन प्रोजेक्टों का किया निरीक्षण

by
अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
एएम नाथ।  हमीरपुर 04 फरवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को नादौन उपमंडल का दौरा करके कई बड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
सबसे पहले उन्होंने जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर के निर्माणाधीन नए परिसर का दौरा करके वहां जारी विभिन्न भवनों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह मेडिकल कालेज मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके सभी कार्यों में किसी भी तरह का विलंब नहीं होना चाहिए। इसके बाद उपायुक्त ने जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह, नादौन में इंडोर स्टेडियम, पर्यटन विकास निगम के होटल और रिवर राफ्टिंग की साइट पर जारी निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत हड़ेटा में विकसित किए जा रहे ईको टूरिजम पार्क के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण भी किया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ये सभी बड़ी परियोजनाएं मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल हैं और वह स्वयं नियमित रूप से इनकी प्रगति की रिपोर्ट ले रहे हैं। इन सभी परियोजनाओं के कार्यों की गति के साथ-साथ इनकी गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर एसडीएम निशांत शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र जुबलानी, बीडीओ वैशाली शर्मा, सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त को विभिन्न परियोजनाओं की ताजा स्थिति से अवगत करवाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल – 100 से कम एनरोलमेंट वाले कॉलेज होंगे बंद : 11वीं-12वीं में सिंगल डिजिट छात्र होने पर बंद होंगे स्कूल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में 1 हजार 94 प्राइमरी और मिडिल स्कूल बंद करने के बाद सरकार अब सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज डिनोटिफाई करने की तैयारी में है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने ब्लैकमेल और साजिश के मामले मेंमहिला आरोपी को राहत देने से किया इनकार

एएम नाथ ।शिमला, 28 अप्रैल :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कथित ब्लैकमेल और आपराधिक साजिश से जुड़े एक संवेदनशील मामले में महिला आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने आपराधिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व डिप्टी CM की जमानत तक जब्त : पार्टी को 1 पर्सेंट वोट नहीं मिला

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के बाद JJP यानी जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला किंगमेकर बने थे। साथ ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी के साथ बनी गठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री तक बनाया...
Translate »
error: Content is protected !!