शराब के लिए बेटी की हत्या : बेटी को पापा-पापा कर खाने के लिए कुछ मांग रही थी कि मैंने उसे मार दिया

by

जालंधर :  जालंधर में शराबी पिता ने 5 साल की मासूम बेटी निहारिका को मार डाला। बाप सिर्फ इतनी सी बात से गुस्से में आ गया कि बेटी को पापा-पापा करखाना मांग रही थी और उसका शराब पीने का मजा खराब हो रहा था। गुस्से में पिता ने पहले उसे जमीन पर पटका और फिर चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद मां जब काम से घर लौटी तो आरोपी बोला- ये अब नहीं उठेगी, मेरे से गलती हो गई। इतना सुनते मां बेसुध हो गई। दोनों का डेढ़ साल का बेटा भी है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। यह परिवार छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। जिसके बाद उससे पूरी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं दैनिक भास्कर एप से बातचीत में मां ने कहा कि मैं पति को कोई सजा नहीं देना चाहती।

पुलिस को आरोपी अरविंदर (30) ने पुलिस को बताया कि जालंधर में किराए के घर में पत्नी, डेढ़ साल के बेटे व 5 साल की बेटी के साथ रह रहा था। मंगलवार को उसकी पत्नी काम पर चली गई। उसने छुट्‌टी कर रखी थी। घर पर वह 5 साल की बेटी और डेढ़ साल के बेटे निहाल के साथ था। उसने पुलिस को बताया की वह शराब पी रहा था, बेटी ने खाना मांगा तो थप्पड़ मारा और छुट्‌टी की वजह से मैंने दोपहर शराब पी। उस वक्त तक बेटी बाहर खेल कर घर आ गई। दोपहर करीब 2:30 बज चुके थे। इस वजह से उसे भूख लग गई थी। वह पापा-पापा कह कर खाना मांगने लगी तो मैंने गुस्से में उसे थप्पड़ मार दिया। कुछ देर शांत हो कर बैठ गई। जिसके थोड़ी देर बाद वह रोने लगी। मेरा पीने का मजा खराब हो रहा था। मुझे गुस्सा आ गया। मैंने पहले उसके मुंह में शराब डालकर उसे चुप कराने की कोशिश की। वह और रोने लगी तो मैंने उसे धक्का दिया और जमीन पर पटक दिया। मैं नशे में था, मैं उसकी आवाज ही बंद करना चाहता था कि वह रो-रोकर मुझे डिस्टर्ब न करे। इसलिए मैंने उसके गले में चुन्नी फंसाई और जोर से झटका मार दिया। इससे वह शांत हो गई। मैं फिर से शराब पीने लगा।
जब आरोपी से पत्नी ने पूछा तो उसने कहा वह सो रही, लेकिन पत्नी ने गर्दन पर निशान देख कर पूछा क्या हुआ तो मैंने कहा- मैंने मार दिया। यह सुनकर पत्नी रोने लगी तो लोग आ गए। बेटी का शरीर गर्म था तो लोग उठा कर अस्पताल लेकर गए। जैसे ही मां पड़ोसियों की मदद से बच्ची को उठाकर अस्पताल लेकर जाने लगी तो आरोपी पिता अरविंदर बोला- अब ये नहीं उठेगी, कहीं ले जाने की जरुरत नहीं, मेरे से गलती हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने लोगो द्वारा पुलिस को बुलाने पर पुलिस को कहा- मुझ से इतनी बड़ी गलती हो गई कि बेटी को पापा-पापा कर खाने के लिए कुछ मांग रही थी कि मैंने उसे मार दिया। मुझसे गलती हो गई, मैंने ही बेटी को मारा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा औगढ़ मंदिर से चलती है पी.जी.आई. लंगर सेवा वैन : खन्ना

होशियारपुर 26  अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ मंदिर का प्रबंधन सुचारु...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमलावरों ने करीब 12 फायर किए – गांव बुग़रा में नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने : जो पर्ची फेंकी गई , उस पर कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा

माहिलपुर  , 4 मार्च  : थाना माहिलपुर के गांव बुग़रा में गाडी में सवार होकर आए युवकों ने गांव के नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने गोलियां चलाई और घर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

633 भारतीयों ने 5 साल में विदेशी धरती पर गंवाई जान : सबसे ज्यादा भारतीयों की कनाडा में मौत, संसद में विदेश मंत्रालय ने पेश की रिपोर्ट

नई दिल्ली : विदेश में जान गंवाने वाले छात्रों का मुद्दा भारतीय संसद में भी उठने के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से पेश किए गए आंकड़ों ने के मुताबिक महज 5 साल में...
Translate »
error: Content is protected !!