युवक का कमरे में अधजला शव : आधार कार्ड से हुई युवक की पहचान

by

एएम नाथ । शिमला :  जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के कमरे में अधजला शव मिला है।  पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुलिस को स्थानीय निवासी करतार नेगी ने सूचना दी कि उनका एक किरायेदार कमरे में मृत पड़ा है। पुलिस थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को जली हुई अवस्था में पाया। आधार कार्ड से मृतक की पहचान राजकुमार शर्मा पुत्र धर्मवीर शर्मा निवासी गांव व डाकघर देहा, तहसील ठियोग के तौर पर हुई। पुलिस ने मृतक के स्वजन का पता लगाने का प्रयास किया, इसमें कुछ संभावित पते ज्वालापुर क्षेत्र में सामने आए, लेकिन तत्काल किसी नजदीकी रिश्तेदार का पता नहीं चल सका।

राजकुमार कमरे में अकेला रह रहा था। पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लंदन में भारतीय मूल के व्यक्ति को 26 अप्रैल को होगी सजा : भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने लंदन में अपनी 19 वर्षीय पत्नी महक शर्मा(गुरदासपुर )की चाकू मारकर हत्या करने का कर लिया अपराध कबूल

लंदन, 11 फरवरी : पिछले साल अक्टूबर में भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने लंदन में अपनी 19 वर्षीय पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया है। क्रॉयडन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

25 मई को 1, 16,375 आंगनबाड़ी व स्कूलों के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक : औद्योगिक क्षेत्रों में जल जनित रोगों बारे बच्चों को करें जागरूक

ऊना 16 मई – राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर 25 मई को 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 1, 16,375 आंगनबाड़ी व स्कूलों के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

65 लाख स्वीकृत सौरभ वन विहार में टॉय ट्रेन के लिए : राज्य के सबसे बड़ा चिड़ियाघर कांगड़ा के वनखंडी में होगा तैयार

धर्मशाला, 28 जुलाई। कांगड़ा जिला में पर्यटन विकास के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में पालमपुर के सौरभ वन बिहार में अब टॉय ट्रेन स्थापित करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपमुख्य सचेतक ने उठाया प्री प्राइमरी के बच्चों की शैक्षणिक मदद का बीड़ा : प्राइमरी स्कूल सल्ली में अपनी ओर से 90 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग*

दरीणी स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्सरे मशीन का किया शुभारंभ एएम नाथ। धर्मशाला, शाहपुर 29 अप्रैल। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि रैत ब्लाक के सभी प्री प्राईमरी स्कूल के बच्चों को...
Translate »
error: Content is protected !!