भारत पाकिस्तान सीमा से सटे एक गांव के एक घर से 25 किलो हेरोइन और हथियार जब्त

by

अमृतसर : भारत–पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों घोगा में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इस गांव एक घर से 25 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 125 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सीमा पार से नशीले पदार्थ भेजे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर इलाके में निगरानी बढ़ाई गई और संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान संदिग्ध मकान से पैकेटों में छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान नशीले पदार्थों के साथ हथियार भी मिले हैं। पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल, चार मैगजीन और 60 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन या अन्य माध्यमों से सीमा पार भेजी गई थी, जिसे आगे पंजाब के अन्य इलाकों में सप्लाई किया जाना था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जिस घर से बरामदगी हुई, उसका मालिक कौन है और इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद सामग्री की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच कर आगे की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
(

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

SGPC का बड़ा एक्शन: ज्ञानी रघबीर सिंह को हेड ग्रंथी के पद से हटाया

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रेसिडेंट एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि ज्ञानी रघबीर...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने 23 गांवों को सैकड़ों सोलर लाइटें  की वितरित

गढ़शंकर।  गांवों के विकास और युवाओं को सुविधाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए, विधानसभा क्षेत्र के विधायक और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने आज 23 गांवों को सैकड़ों...
article-image
पंजाब

नशे की बिक्री संबंधी सूचना एंटी ड्रग हैल्पलाइन नंबर 95016-60318 पर दें, पहचान रखी जाएगी गुप्त–एस.एस.पी : नशे के जड़ से खात्मे के लिए सभी विभाग एकजुटता से करें कार्य: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश, डिप्टी कमिश्नर ने अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा की होशियारपुर, 15 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में नशे...
article-image
पंजाब , समाचार

बेलगाम खनन माफिया : बारिश का पानी उतरा नही और खनन माफिया हुआ सरगर्म

गढ़शंकर : भारी बारिश के चलते गत सप्ताह 4 दिन गढ़शंकर के दो दर्जन गांवों में बाढ़ की सिथित उतपन्न होने से लोगो को हुए नुकसान व किसानों की हजारों एकड़ जमीन पर बोई...
Translate »
error: Content is protected !!