20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल : DC मुकेश रेपसवाल

by

उपायुक्त ने लेक फेस्टिवल की तैयारियों का लिया जायजा

एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपमंडल सलूणी के तलेरू पर्यटन स्थल में 20 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले लेक फेस्टिवल की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर फेस्टिवल के सफल आयोजन हेतु तैयार कार्य योजना कि विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि उपमंडलीय प्रशासन सलूणी द्वारा आयोजित किए जा रहे इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य पर्यटन तथा स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से सलूणी व तीसा क्षेत्र के अनछुए पर्यटन स्थलों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि फेस्टिवल के दौरान दो दिनों तक सांस्कृतिक संध्या (कल्चरल नाइट) कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय लोक संगीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही पर्यटकों के लिए बोटिंग सहित विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इस अवसर पर महिला मंडलों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को भी प्रदर्शित व प्रोत्साहित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से जिले के अन्य अनछुए क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आयोजन के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने इस दौरान विभिन्न प्रेस प्रतिनिधियों तथा सोशल मीडिया कर्मियों से संवाद कर लेक फेस्टिवल के व्यापक प्रचार-प्रसार को कहा।
इस अवसर पर एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह, एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा,जिला विकास अधिकारी तिवेंद्र चिनोरिया, महाप्रबंधक बैरा स्यूल परियोजना एनएचपीसी छत्र रंजन शर्मा, तहसीलदार सलूणी अभिराय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंब में ज्वेलरी शोरूम से डेढ़ लाख की चोरी : शादी की खरीदारी करने आए परिवार को 2 महिलाओं ने बनाया निशाना; CCTV में कैद वारदात

रोहित जसवाल।  अंब । हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब चौक स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में चोरी की वारदात सामने आई है। शादी के लिए गहने खरीदने पहुंचे एक परिवार के बैग से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 साल की उम्र में बेटी को मिलेंगे 71 लाख : उठाए सरकार की इस योजना का लाभ

अगर आपके घर में भी बेटी है और आपकों उसके भविश्य की चिंता सता रही तो अब आप बेफ्रिक हो जाएं क्योंकि सरकार ने आपकी बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए एक योजना लेकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आनंदपुर साहिब गुरुघर की तर्ज पर तैयार होगा समागम स्थल : गुरुघर का होगा अनुभव

श्री आनंदपुर साहिब : गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर ज्योतिसर और इंदाबादी के बीच लगभग 170 एकड़ ज़मीन पर एक खास कार्यक्रम होगा। इंदाबादी गीता उपदेश की जगह है। प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार माह में पाँच जिले हेलिपोर्ट नेटवर्क से जुड़ेंगे, 2032 तक सबसे समृद्ध राज्य बनेगा हिमाचल: सीएम सुक्खू

हेलिपोर्ट नेटवर्क से बदलेगी हिमाचल की कनेक्टिविटी, विकास को मिलेगी नई रफ्तार बेहतर संपर्क और मजबूत आधारभूत ढाँचे से समृद्ध बनेगा हिमाचल: मुख्यमंत्री सुक्खू एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने...
Translate »
error: Content is protected !!