शर्मनाक : सिविल अस्पताल में रात के दो बजे वार्ड में घुसकर महिला मरीज से छेड़छाड़

by

बठिंडा : जिले के रामपुरा स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि सोमवार देर रात करीब दो बजे एक अज्ञात व्यक्ति जबरन उसके कमरे में दाखिल हो गया और उसके साथ आपत्तिजनक बातें करने लगा।

इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह पारिवारिक विवाद में घायल होने के बाद रामपुरा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थी। उसने आरोप लगाया कि रात के समय जब वह अपने कमरे में सो रही थी, तभी किसी व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर वही व्यक्ति सामने खड़ा था, जो इससे पहले पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल में आया था। महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उससे अशोभनीय बातें कीं और आपत्तिजनक प्रस्ताव रखा।

महिला ने बताया कि घटना से घबराकर उसने तुरंत अपने रिश्तेदारों को फोन कर अस्पताल बुलाया। जब उसके रिश्तेदार मौके पर पहुंचे, तो आरोपी व्यक्ति वहां से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित महिला ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत सिविल अस्पताल के एसएमओ डाक्टर गुरप्रीत सिंह को दी है और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध करवाने की मांग की है।

पीड़ित महिला ने बताया कि इससे पहले उसके साथ उसके दामाद और समधी द्वारा मारपीट की गई थी, जिसके चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी मामले में थाना नथाना के एक पुलिस कर्मी सोमवार शाम को अपने साथी के साथ उसका बयान दर्ज करने अस्पताल आए थे। महिला का आरोप है कि रात को जो व्यक्ति उसके कमरे में आया, वह उन्हीं पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं सिविल अस्पताल के एसएमओ डाक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत उन्हें प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रहा है और पुलिस को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।

इस घटना के बाद रामपुरा सिविल अस्पताल में रात के समय भर्ती मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय अस्पताल में कोई पुख्ता सुरक्षा इंतजाम नहीं होते, जिससे मरीज खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। एसएमओ डॉक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा गया है और जल्द ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Vastu defects of the northeast

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/April :  Internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastushastri said that the Vastu defects of a building cause incurable diseases to a person. Due to this incurable disease, a...
article-image
पंजाब

श्री बाला जी मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शहर के प्रसिद्ध श्री बाला जी संकट मोचन हनुमान मंदिर भीम नगर में बाला जी की भव्य और दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का पावन समारोह बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में प्राकृतिक हल्दी का MSP 170 और गेहूं का 90 रुपये प्रति किलो होगा

सीएम सुक्खू ने अगले साल से नई दरें लागू करने का किया ऐलान, किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और जमीन नहीं बेचने की अपील एएम नाथ। धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती करने वाले...
article-image
पंजाब

कारगिल विजय दिवस पर एबीवीपी होशियारपुर ने वार मेमोरियल पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

होशियारपुर, 26 जुलाई: कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) होशियारपुर द्वारा वार मेमोरियल, होशियारपुर में कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के...
Translate »
error: Content is protected !!