शाहपुर विधानसभा में जलशक्ति योजनाओं पर 80 करोड़ खर्च : केवल सिंह पठानिया

by

मंझग्राँ पंचायत में तीन विद्युत हैंडपंपों का लोकार्पण

एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग द्वारा विभिन्न पेयजल योजनाओं पर लगभग 80 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा रही है, ताकि क्षेत्रवासियों को सुचारू एवं निर्बाध पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दी।
वे आज मंझग्राँ पंचायत के वार्ड नंबर 5 ददरोली, वार्ड नंबर 2 सात्विक मैरिज पैलेस के पास तथा डुखरू वार्ड 3 में विद्युत संचालित हैंडपंपों के लोकार्पण के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से पेयजल समस्या बनी हुई थी। इन तीन विद्युत संचालित हैंडपंपों पर लगभग 9 लाख रुपये की लागत आई है, जिससे पंचायत के लगभग 65 परिवारों के सैकड़ों लोगों को शुद्ध एवं निर्बाध पेयजल सुविधा मिलेगी।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि द्रमण और मंझग्राँ में अंडरपास बनाए जाएंगे, जिसके लिए एनएचएआई को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इस अवसर पर उन्होंने ददरोली निवासी भूरी सिंह को आवास निर्माण हेतु 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, प्रधान अजय बबली सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के लिए उपमुख्य सचेतक का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत् अमित शर्मा,सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल पुंज, बीडीओ कमलजीत, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,अश्वनी शर्मा, पूर्व प्रधान देवराज मन्हास,मदन राणा,श्री कंठ, करनैल, महेंद्र चम्बियाल,रमन कायस्था, बलिराम, जितेन्द्र पठानिया, स्नेहलता, सुनीता, जगरूप, आशा, हरबंस के इलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा से कोलका रूट को बढ़ाया गया जटकरी तक : जटकरी के लिए परिवहन निगम की बस सेवा शुरू- नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा ,9 जनवरी :   चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया है कि जटकरी गांव के लोगों की मांग को पूर्ण करते हुए चंबा से कोलका रूट पर जाने वाली परिवहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए दूसरे दिन भी जारी रहे ऑडिशन : स्थानीय समेत अन्य जिलों के कलाकारों ने बढ़-चढ़ कर लिया ऑडिशन में भाग

 रोहित भदसाली।  ऊना, 3 सितंबर। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन का आयोजन अंब कॉलेज के सभागार में जारी है। दूसरे दिन भी स्थानीय और अन्य जिलों से आए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे। बीजेपी में इसको लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं : अमित शाह

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। जिसको लेकर फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह तेलंगाना पहुंचे हुए हैं।अमित शाह ने इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान में कितने आतंकी ठिकानों पर हुए हमले : आतंकियों के जनाजे में कौन-कौन हुआ शामिल, सेना ने बताया

नई दिल्लीः भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ी जानकारी दी है। डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों औक आतंकी ढांचों को खत्म...
Translate »
error: Content is protected !!