प्रेमी संग होटल आई नाबालिग की अर्धनग्न लाश मिली :लड़की की आंखों पर थी पट्टी बंधी

by

अबोहर  : पंजाब के शहर अबोहर में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां पर एक होटल के कमरे में नाबालिग लड़की की अर्द्धनग्न हालत में लाश मिली है।

लड़की की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। मामला शहर के एक होटल का है। पुलिस ने होटल स्टाफ द्वारा मामले की जानकारी देने के बाद मौके का मुआयना करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लड़की की लाश को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेजकर उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

यह है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की जिसकी उम्र करीब 17 साल है वह अपने प्रेमी के साथ मंगलवार होटल में ठहरी थी। होटल स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार व पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक सचिन जोमैटो से खाना लाने का बहाना बनाकर होटल से बाहर गया और फिर वापस नहीं लौटा। घटना के बाद युवक फरार हो गया। होटल स्टाफ द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में युवती का गर्दन कटा हुआ शव, अर्धनग्न अवस्था में मिला। उसकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी, जिससे हत्या की नृशंसता और गहराई से साजिश की आशंका जताई जा रही है।

लड़की के परिजनों ने की पहचान

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी लड़की 17 साल की थी और पिछले करीब छह महीने से सचिन नाम के युवक के संपर्क में थी। वह उससे फोन पर बातचीत करती थी, लेकिन रिश्ते की गंभीरता की उन्हें जानकारी नहीं थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को शादी समारोह था और लड़की दोपहर तक वहीं मौजूद थी। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वह वहां से कब और कैसे होटल पहुंची। देर शाम पुलिस से फोन आया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ, वह अमानवीय और शर्मनाक है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने गोल्डी ढिल्लों गैंग के तीन गुर्गों को हथियारों सहित दबोचा, बड़ी वारदात टली

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 20 जून :  चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने विदेशी धरती से संचालित गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के एक और मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए...
article-image
पंजाब

करोड़ो रुपए के घपले के आरोप पूर्व मंत्री तृप्त रजिन्द्र बाजवा पर : पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने लगाए

भ्रष्टाचार को लेकर अब पूर्व मंत्री तृप्त रजिन्द्र बाजवा पर गिर सकती है गाज अमृतसर : पंजाब में पूर्व की कांग्रेस सरकार का एक अन्य मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में फंसता नजर आ रहे...
article-image
पंजाब

तीसरा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप (प्रोफेसर डॉ. अमरीक सिंह) ने पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में छोड़ी मीठी और सुंदर यादें

आस्ट्रेलिया,कपूरथला/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  26 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में आयोजित तीसरा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप मीठी और सुंदर यादें छोड़ गया। माता सुरिंदर कौर को समर्पित इस टूर्नामेंट में अब तक की सबसे...
Translate »
error: Content is protected !!