टारना मंदिर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिया कमरूनाग और माता श्यामाकाली का आशीर्वाद

by
एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मंडी, 16 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने टारना मंदिर पहुंचकर मंडी जनपद के आराध्य देव कमरूनाग का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने माता श्यामाकाली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इसके उपरांत उन्होंने बाबा भूतनाथ मंदिर तथा भीमाकाली मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव में पधारे सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे तथा प्रदेश निरंतर उन्नति और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश: मुख्यमंत्री के दौरे के लिए करें सभी आवश्यक प्रबंध – हेमराज बैरवा

हमीरपुर 21 नवंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके मुख्यमंत्री के हमीरपुर जिले के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने एक सप्ताह में 13 भगोड़े/वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 11 जून ।  चंडीगढ़ पुलिस के पीओ (Proclaimed Offender) एवं समन स्टाफ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) यूटी चंडीगढ़ के निर्देशों तथा डीएसपी डीसीसी पी. अभिनंदन के पर्यवेक्षण में बड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के कर्मचारियों के 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की बक़ाया राशि का भुगतान चार किश्तों में कर दिया जाएगा : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। रोहित जसवाल/ शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला के पीटरहॉफ होटेल में एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 31 मार्च,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भले ही प्रधानमंत्री बड़े हैं, लेकिन लोकसभा में आप स्पीकर हैं। मैं और पूरा विपक्ष आपके आगे झुकेगा – राहुल गांधी

नई दिल्‍ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला पर ही निजी हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि आप जब पीएम नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते हैं तो झुक...
Translate »
error: Content is protected !!