25 वर्षीय विवाहिता ने कोई जहरीली वस्तू निगल कर आत्महत्या की : पति, सास, जेठ और दो ननदों समेत पांच पर मामला दर्ज

by

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव कनेवाल की 25 वर्षीय विवाहिता ने कोई जहरीली वस्तू निगल कर आत्महत्या कर ली। विवाहिता की माता द्वारा दहेज मांगने  मारपीट कर आत्महत्या को मजबूर करने के आरोपों पर गढ़शंकर पुलिस ने पति, सास, जेठ और दो ननदों समेत पांच पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में ख़ुदकुशी करने वाली 25 वर्षीय विवाहिता सरोज वाला पत्नी अश्वनी कुमार निवासी कानेवाल की  की माता पुष्पा रानी पत्नी स्वर्गीय परविंदर कुमार निवासी रौड़ी के बयान के मुताबिक 16 फरवरी को सरोज बाला आपने दो वर्षीय बेटे के साथ हमारे घर गांव रौड़ी थाना पोजेवाल, जिला शहीद भगत सिंह नगर देर शाम पहुंची और उल्टियां करने लगी और मुझे कहने लगी के मेरे बेटे को संभाल लेना। जिसके बाद पड़ोसी एकत्र हो गए और सरोज बाला को मिनीं अस्पताल सड़ोया ले कर वहां से डॉक्टरों प्राथमिक इलाज के बाद सीरियस हालत देखते हुए सिवल अस्पताल नवांशहर के लिए रेफर कर दिया और वहां से डॉक्टरों ने पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।  लेकिन हालत ज्यादा खराब होने पर हम उसे नवांशहर के निजी अस्पताल ले गए।  वहां पर सरोज बाला की इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पुष्पा रानी के उक्त बयान पर सरोज बाला के पति अश्वनी कुमार पुत्र महिंदर पाल, जेठ अशोक कुमार , सास तारो देवी निवासी कानेवाल, ननद पम्मो निवासी डल्लेवाल और ननद काकी निवासी नवांगरां, थाना पोजेवाल के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस ने पुलिस थाना गढ़शंकर में बीएनएस की धारा  80 , 61(2) तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में पुष्पा रानी में बताया की उसकी बेटी सरोज वाला की शादी फरवरी 2023 में अश्वनी कुमार पुत्र महिंदरपाल निवासी कानेवाल के साथ हुयी थी। शादी के बाद से पति व ससुराल वाले  सरोज वाला से दहेज की मांग करते और मारपीट करते रहे। इसके बाद हमने एक बार महिला थाना नवांशहर में शिकायत दी थी। जिसके बाद पंचायत में समझौता करवा दिया। लेकिन उसके बाद भी पति व ससुराल वाले छोटो छोटी बातों को लेकर सरोज वाला के साथ मारपीट करते दहेज मांगते थे तो लोगों ने कई बार समझौता भी करवाया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीयर सीमित मात्रा में पीने से हेल्थ के लिए फायदेमंद : जानिए बीयर के फायदे और बीयर होती कइने प्रकार की …

 दुनियाभर में बीयर पीने का ट्रेंड पश्चिमी देशों से शुरू हुआ है। जो धीरे-धीरे दुनियाभर में फैल गया है। हालांकि बीयर में अल्कोहल की मात्रा  कम पाई जाती है। वहीं इसे सीमित मात्रा में...
article-image
पंजाब

जिला चंबा में 16 आबकारी यूनिटों का आवंटन 20 मार्च को : आवंटन प्रक्रिया के लिए आवेदन 19 मार्च को प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी यूनिटों के आबंटन हेतू कुल 16 यूनिटों का गठन किया गया है जिनका आरक्षित मूल्य 104,46,58,960/- है जोकि वित्त वर्ष 2024-25...
article-image
पंजाब

कंचनप्रीत कौर को सभी मुकदमों में मिली अग्रिम जमानत : शिअद प्रत्याशी की बेटी पर दर्ज हुए थे चार मुकदमे

तरनतारन । विधानसभा हलका तरनतारन के उप चुनाव में शिअद प्रत्याशी प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों में संबंधित अदालतों ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी है।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

9वें रोजगार मेले में होशियारपुर में 285 को दिए गए नियुक्ति पत्र : नई पीढ़ी अमृत काल को आकार देगी – हरदीप पुरी

होशियारपुर,26 सितम्बर ( ) केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने डीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित रोजगार मेले के 9वें संस्करण के अंतर्गत करवाए गए...
Translate »
error: Content is protected !!