घर में पढ़ रही लड़की को युवक ने मारी गोली…मची अफरा-तफरी

by

तरनतारन :  जोहल राजू सिंह गांव में एक बड़ी वारदात हो गई। बता दें कि 12वीं क्लास की एक स्टूडेंट को बीती रात उसके घर के अंदर गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल स्टूडेंट को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई और उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक, स्टूडेंट सिमरनजीत कौर रात करीब 12:00 बजे अपने कमरे में पढ़ रही थी, तभी उसी गांव का रहने वाला निरवेल सिंह अचानक घर में घुस आया और उसे जान से मारने के इरादे से गोली चला दी। गोली सीधे स्टूडेंट के सिर में लगी।

स्टूडेंट की मां ने बताया कि उन्हें अचानक सिमरन के कमरे से चीखने की आवाजें सुनाई दीं। जब वे दौड़कर उसके कमरे में गईं, तो देखा कि सिमरनजीत कौर खून से लथपथ पड़ी थी, उसके सिर से खून बह रहा था। आरोपी निरवेल सिंह हाथ में पिस्टल लेकर मौके से भाग रहा था। भागते समय आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस रेड जारी : घटना की सूचना मिलते ही लोकल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की मां मंदीप कौर के बयान के आधार पर उन्होंने आरोपी निरवेल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने स्टूडेंट को जान से मारने के इरादे से गोली मारी थी। वह अभी फरार है, लेकिन पुलिस टीमें उसे पकड़ने के लिए रेड कर रही हैं। वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप उमीदवार संधू ने घर घर जाकर किया प्रचार

माहिलपुर – चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के उमीदवार सरपंच हरमिंदर सिंह संधू ने बजरावर, खेड़ा व बिलासपुर में मतदाताओं के घर घर जाकर प्रचार किया और पार्टी की...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब सरकार की ओर से करवाए गए प्रदेश स्तरीय समागम के दौरान मंत्री व अन्य शख्सियतें संगत सहित श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थान में हुई नतमस्तक

85 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल, 1.74 करोड़ रुपए की लागत से रिटेनिंग वाल, दो लिंक सडक़ों के लिए 46 लाख व गांव के स्टेडियम के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा...
article-image
पंजाब

वार्ड 6 की चुनावी सभा को देख लोग कह रहे थे के चुनाव पार्षद का पर माहौल किसी बड़े चुनाव की चुनाव सभाजैसा ,सुखचैन कमांडो के हक में रखी चुनाव सभा ने धारा रैली का रूप

सात फुट ऊची और तकरीबन 12 फुट चौड़ी स्टेज पर से स्पीकर राणा के.पी के संबोधन को जनसभा  में  उपस्थित हजारों लोगो ने सुना और सुखचैन कमांडो के लिए मांगे वोट सतलुज ब्यास टाइमस राणा...
article-image
पंजाब

MLA Jimpa Hands Over Sanction

*Relief worth Rs 6 crore granted to 251 beneficiaries under the housing scheme Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.5 :  MLA Bram Shankar Jimpa distributed sanction letters to 251 beneficiaries under the Pradhan Mantri Awas Yojana (Urban) 2.0...
Translate »
error: Content is protected !!