जड़ी-बूटी की तलाश में गया व्यक्ति 150 मीटर खाई में गिरा : शव बरामद

by

 रोहित जसवाल । चिंतपूर्णी  :  चिन्तपूर्णी पुलिस थाने के तहत सारडा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस और सीडीआरएफ टीम ने कड़ी मेहनत के बाद शव निकाला गया। नंद लाल पुत्र लक्ष्मी चंद, ग्राम बंदबख्शी (कन्यारी), डाकघर दलोह, तहसील अंब का निवासी था। वह रविवार को जड़ी बूटियों की तलाश में जंगल में गया था, लेकिन शाम तक घर न लौटने पर रविवार शाम 7 बजे के करीब उसकी पत्नी ने 112 नंबर पर कॉल कर इसकी सूचना दी।

वहीं, शाम 7.17 बजे यह सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को कंट्रोल रूम शिमला से मिली। पता चला कि 150 फीट गहरी खाई में 40 वर्षीय एक व्यक्ति गिर गया है। सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। वहीं दमकल विभाग की स्थानीय इकाई को भी मौके पर बुलाया गया। दुर्गम इलाके और अंधेरे के कारण तीन घंटे के प्रयास के बाद रात लगभग 11:00 बजे बचाव अभियान रोक दिया गया। सुबह के लिए एसडीआरएफ इकाई से संपर्क किया गया।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल थाना चिंतपूर्णी के साथ सुबह लगभग 8:00 बजे मौके पर पहुंचे। सुबह 8:30 बजे एसडीआरएफ एनआर कांगड़ा द्वारा बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया और सुबह लगभग 11:00 बजे चेक डैम के कीचड़ वाले पानी में 150 फीट गहरी खाई से शव बरामद किया गया। अंदेशा लगाया जा रहा है उक्त व्यक्ति शाम के समय औषधीय जड़ी-बूटियां इकट्ठा करने के प्रयास में खाई में गिर गया। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर ऊना अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू पार्किंग में खड़ी कार को दूसरी गाड़ी ने मारी टक्कर, दोनों खाई में गिरी

एएम नाथ। कुल्लू :  प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के आखिरी गांव तोष में दो गाडियां हादसे का शिकार हो गई हैं। राहत की बात है कि इसमें किसी को चोट नहीं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

63 हजार से अधिक बैंक खाते फ्रीज : पंजाब में साइबर फ्रॉड पर पुलिस का प्रहार

चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर ‘महाप्रहार’ किया है. इसके तहत एक साल में 63,749 संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज किया है. जिनसे करीब 540.34 करोड़ रुपये के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह नेगी ने होली क्षेत्र का किया प्रवास : कुलेठ घार के स्थाई समाधान को प्राक्कलन के आधार पर मिलेगी धनराशि

एएम नाथ। होली,(चंबा) :  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय उप मंडल भरमौर के अंतर्गत होली क्षेत्र का प्रवास किया। स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो पत्नी के साथ रह रहे यूट्यूबर अरमान मलिक को जान से मारने की धमकी : 1 करोड़ की मांगी रंगदारी

चंडीगड़ : मोहाली ज़िले में अपनी दो पत्नियों के साथ रहने वाले मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक को विदेशी नंबरों से धमकी भरे कॉल और मैसेज आ रहे हैं। कॉल करने वालों ने पहले ₹5...
Translate »
error: Content is protected !!