ईशांत चंदेल सब-जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयनित : कूड़ांवाला गांव में खुशी की लहर

by

बी बी एन, 26 फ़रवरी (तारा) : ग्राम पंचायत कालूझंडा के कुडांवाला गांव के होनहार खिलाड़ी ईशांत चंदेल का चयन वॉलीबॉल सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दुनी चंद के सुपुत्र ईशांत चंदेल इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल के पोलबा, हुगली में एक मार्च तक आयोजित की जा रही है।
ईशांत चंदेल के चयन से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने इसे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया है। ईशांत बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं और उन्होंने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। ईशांत ने अपनी प्रारंभिक खेल प्रशिक्षण गांव के ही खेल मैदान से शुरू की थी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से अपनी प्रतिभा को निखारा।
वर्तमान में ईशांत ऊना स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रहे हैं, जहां वे खेल की बारीकियों को सीखते हुए अपने प्रदर्शन को और बेहतर बना रहे हैं। उनके कोचों का कहना है कि ईशांत अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं तथा आने वाले समय में वे राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। गांववासियों ने ईशांत को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में तीन दिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 23 नवंबर :   जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से 21 नवंबर से 23 नवंबर तक आपदा जोखिम से निपटने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को खंड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में काम कर रहे पंजाबी युवाओं को बड़ी राहत : वर्क परमिट विस्तार के लिए अब मिलेंगे 90 दिन

LMIA आवेदन लंबित होने पर अतिरिक्त 30 दिनों का समय; नौकरी और इमिग्रेशन प्रक्रिया को लेकर कम होगी चिंता कनाडा। कनाडा में रोजगार कर रहे पंजाबी युवाओं के लिए राहत की खबर सामने आई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला की 20 प्राथमिक पाठशालाओं में पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगा शिक्षा में गुणात्मक सुधार

एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा के शिक्षा खंड भरमौर, चुवाड़ी तथा चंबा की 20 प्राथमिक पाठशालाओं में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत शिक्षा में सुधार के लिए विशेष कार्य किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता से सम्बन्धित शिकायतों के समयबद्ध निपटारे व चुनावी व्यय पर कड़ी नज़र बनाए रखने के निर्देश

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बद्दी में नोडल अधिकारियों, सैक्टर अधिकारियों व सैक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक की अध्यक्षता की बद्दी (सोलन ) ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज 51-नालागढ़...
Translate »
error: Content is protected !!