लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता व मोटर वाहन अधिनियम की दी गई जानकारी

by

मैहला में विधिक सेवा प्राधिकरण का विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा, 28 फरवरी : ग्राम पंचायत मैहला में आज पंचायत समिति हाल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंबा के सौजन्य से विधिक सेवा साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध निशुल्क कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में उप मुख्य मुफ्त कानूनी सहायता बचाव पक्ष ने विशेष रूप से उपस्थित होकर लोगों को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम भारत में वाहनों के पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, सड़क सुरक्षा नियमों तथा यातायात प्रबंधन को नियंत्रित करने वाला एक महत्वपूर्ण कानून है।
उन्होंने कहा कि वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों के लिए हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, वैध दस्तावेज साथ रखना तथा ट्रैफिक संकेतों का पालन करना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने पर दंडात्मक प्रावधान लागू होते हैं, इसलिए सभी को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।
अधिवक्ता टी.सी. शर्मा ने उपस्थित लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि निर्धन, महिला, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग एवं अनुसूचित वर्ग से संबंधित व्यक्तियों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता एवं कानूनी परामर्श उपलब्ध कराया जाता है।
इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
उल्लेखनीय है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर जिले के विभिन्न उपमंडलों में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि आमजन को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में जागरूक किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रबंधन पर टेबल टॉप अभ्यास आयोजित : तीव्र भूकंप, बादल फटना, उससे उत्पन्न फ्लैश फ्लड तथा वनाग्नि जैसी आपदाओं के विस्तृत परिदृश्य प्रस्तुत

एएम नाथ। शिमला : राज्य में आपदा प्रबंधन के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों के आकलन और उनके बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव के.के. पंत की अध्यक्षता में आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टिप्पर, जेसीबी एवं पोकलेन इत्यादि की खरीद के लिए 60 करोड़ रुपये आवंटित : मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के 15 टिप्परों को रवाना किया

एएम नाथ। शिमला :    मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान, शिमला से लोक निर्माण विभाग के शिमला जोन के लिए 15 टिप्पर को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इनमें से...
हिमाचल प्रदेश

दानेदार यूरिया उर्वरक की जगह इफको ने उतारा नैनो यूरिया, कम लागत में बढ़ेगी पैदावार

इफको ने किसानों के लिए किया वेबिनार का आयोजन, बताया कैसे काम करेगा नैनो फर्टिलाइजर ऊना: इफको हिमाचल प्रदेश द्वारा किसानों के लिए नैनो यूरिया के महत्व एवं उपयोग बारे आज एक वेबिनार आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 61–24 से हराया : हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 63–18 से किया पराजित

69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया बीबीएन, 20 जनवरी (तारा) : 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के...
Translate »
error: Content is protected !!