केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किए 25.86 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास

by

अल्पसंख्यक मंत्रालय के अंतर्गत जिला चंबा में 31 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर : किरेन रिजिजू

कहा, हज यात्रा पर जाने वाले जिला चंबा से संबंधित 65 हज यात्री शामिल

एएम नाथ। चम्बा : केंद्रीय संसदीय कार्य तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जिला चंबा के अंतर्गत भंजराड़ू (तीसा) तथा सलूणी में 25.86 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे इन कार्यों में भंजराड़ू (तीसा) में 9.84 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला आईटीआई भवन व 7 करोड रुपए की लागत से बनने वाला इंडोर स्टेडियम तथा सलूनी में 9.02 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला इंडोर स्टेडियम भी शामिल है।
इस अवसर पर भंजराड़ू (तीसा) तथा सलूणी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों से देश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। केंद्र सरकार के प्रयासों से पिछले 11 वर्षों में सड़क सुविधाओं, बैंकिंग सेवाओं तथा मोबाइल व इंटरनेट सेवाओं में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में मूलभूत सुविधाओं सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ भविष्य की अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की कि वे केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भंजराड़ू में बनने वाला इंडोर स्टेडियम 18 महीने तथा सलूणी में बनने वाला इंडोर स्टेडियम 20 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने भंजराडू तथा सलूणी में स्थानीय वासियों द्वारा रखी गई मांगों बारे बोलते हुए कहा कि उनकी केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय से संबंधित सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा उद्यमिता विकास के दृष्टिगत जिला चंबा में 25 करोड़ खर्च किए गए हैं जिसमें 324 पात्र लाभार्थियों को 6 प्रतिशत ब्याज की दर पर ऋण सुविधा दी गई है। अल्पसंख्यकों को देश विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए 3 प्रतिशत की दर से 25 लाख रुपए तक की लोन सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा इस वर्ष 175000 मुस्लिम समुदाय के लोगों को हज यात्रा पर भेजा जा रहा है। इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले जिला चंबा से संबंधित 65 हज यात्री शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा जिला चंबा में 31 करोड के विकास कार्य आरंभ किए गए हैं जिनमें आज किए गए तीन कार्यों के शिलान्यास के अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डियूर का भवन भी शामिल है। जिसका पूर्व में शिलान्यास किया जा चुका है।
कार्यक्रमों में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर तथा अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव राम सिंह ने भी संबोधित किया। सांसद राजीव भारद्वाज ने केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी। विधायक डीएस ठाकुर ने अपने संबोधन में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के अलावा केंद्रीय मंत्री के समक्ष अपने क्षेत्र के लिए कई प्रमुख मांगे रखी। संयुक्त सचिव राम सिंह ने भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यक मंत्रालय के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के अलावा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज तथा उपस्थित अन्य सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक डीएस ठाकुर, प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली बट्ट, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज नरयाल, अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव राम सिंह, निजी सचिव सचिन जायसवाल (आईएएस), उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, एसडीएम तीसा राजेश जरयाल, एसडीएम सलूणी चंद्रबीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

दोस्त की हत्या 4 करोड़ के लिए : बेहोशी की हालत में ट्रक से कुचल कर किया मर्डर, पहले शराब में दवाई पिलाई :

फतेहगढ़ साहिब : पुलिस ने सुखजीत सिंह मर्डर केस सुलझाते हुए दावा करते हुए बताया कि 4 करोड़ के लिए दोस्त ने ही हत्या की और मर्डर भी फिल्मी अंदाज में किया गया। पहले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूरे शरीर पर लगवाता था नींबू : झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक गिरफ्तार

मुरादाबाद :   मानसिक, घरेलू एवं औलाद न होने जैसी परेशानियां दूर करने का झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने नारकण्डा-दोजा मार्ग पर प्रस्तावित आइस स्केटिंग रिंक की भूमि का किया निरीक्षण

शिमला 03 दिसंबर – हिमाचल प्रदेश में साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उदेश्य से शिमला जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा के समीप दोजा रोड पर आइस स्केटिंग रिंक जल्द बनकर तैयार...
हिमाचल प्रदेश

फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निरीक्षण हेतू 20 अप्रैल तक रहेंगी निःशुल्क उपलब्ध – एसडीएम

ऊना, 5 अप्रैल – एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विश्वा मोहन देव चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 44-ऊना सभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटायुक्त मतदाता सूचियों को विशेष पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया...
Translate »
error: Content is protected !!