मंडी सेरी मंच पर होली में उत्पात : हुड़दंगियों ने लड़की के सिर पर मारा बीयर कैन, नाचते हुए लहूलुहान हुई

by

एएम नाथ। मंडी : छोटी काशी मंडी में सोमवार को होली का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोला। साउंड सिस्टम की धुनों पर सेरी मंच पर खूब गुलाल उड़ा। मंडी में सेरी मंच पर होली के जश्न के बीच एक युवती लहूलुहान हो गई। आयोजन के दौरान हुड़दंगियों ने हवा में बीयर कैन फेंक दिया। बीयर कैन युवती के सिर पर गिरा, जिससे उसका सिर फट गया। उसके साथी उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस की कोशिशों के बावजूद हुड़दंगी बाज नहीं आए और सरेआम बीयर पीने के बाद कैन युवती के सिर पर मार दिया।

सेरी मंच पर होने वाली मंडी की होली प्रदेशभर में प्रसिद्ध है। यहां शहर के साथ-साथ आसपास के लोग भी पहुंचते हैं। भद्रा के कारण एक दिन पहले मंडी में होली का आयोजन किया गया। सेरी मंच पर 5000 के करीब लोग इस आयोजन में भाग लेने के लिए सुबह 10 बजे से जुटना आरंभ हो गए।
इस बार नियमों की सख्ती के कारण लड़के और लड़कियों के सेक्शन अलग बनाए गए थे। वहीं पुलिस का प्रबंध भी कड़ा था। पुलिस बल के साथ क्यूआरटी भी तैनात की गई थी। लेकिन इसके बावजूद उत्पाती अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और नशे में हुड़दंग मचाया।
छोटी काशी में सोमवार को सेरी मंच पर मनाई जाने वाली होली के लिए नियमों को दरकिनार कर वाहनों पर निकले दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को कानून का पाठ पढ़ाया। सेरी मंच और शहर के अन्य जगहों पर नाके लगाकर बिना हेलमेट, तीन सवारियां बाइक व स्कूटी पर लेकर चलने और चार पहिया में भी नियमों का न मानने पर चाला गए। 200 से अधिक चालान शहर में कटे। शहर के सभी प्रवेश द्वारों पपर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गिरड़ माता मंदिर के पुनर्निर्माण में जुटे श्रद्धालु : आगजनी के बाद आस्था से फिर खड़ा होगा धाम : डॉ. जनक राज

विधायक डॉ. जनक राज ने किया पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण एएम नाथ। चम्बा : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने आज ऐतिहासिक गिरड़ माता मंदिर के पावन स्थल का दौरा किया। यह वही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय चम्बा में विधायक नीरज नैय्यर ने 29 मेधावी छात्रों को वितरित किए टेबलेट

एएम नाथ। चंबा,27 दिसंबर : विधायक नीरज नैय्यर ने आज राजकीय महाविद्यालय चम्बा में श्रीनिवास रामनुजन विद्यार्थी डिजिटल योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की मेरिट में आये 29 मेधावी छात्रों को टेबलेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने पक्काटाला- बालू संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का किया निरीक्षण …संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने आज पक्काटाला- बालू संपर्क मार्ग के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय पक्काटाला के समीप क्षतिग्रस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा को 88वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं : आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा की जीवन यात्रा, दृढ़-निश्चय समर्पण और संघर्षों से भरी मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा

मैक्लोडगंज : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में तिब्बती आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा को उनके 88वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!