जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान लोगों तक विकास के लाभ शीघ्र पहुंचाने में सहायक – राम कुमार चौधरी

by

मानपुरा पंचायत के खरूणी में विधायक ने सुनी जन समस्याएं
बीबीएन, 3 मार्च (तारा) : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान लोगों तक विकास के लाभ शीघ्र पहुंचाने में सहायक सिद्ध होता है। वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत दून की मानपुरा पंचाय के खरूणी गांव में जन समस्याओं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
विधायक ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को गांव स्तर तक सशक्त बनाना तथा आमजन की समस्याओं का उनके घर-द्वार पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। प्रदेश सरकार जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है और हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने खरूणी गांव में सिंचाई समस्या पर संज्ञान लेते हुए लगभग 40 लाख रुपए की लागत से नया ट्यूबवेल स्थापित करवाने का आश्वासन दिया, ताकि किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके। पुराने ट्यूबवेल की खराब मोटर को बदल दिया गया है। इससे पेयजल एवं सिंचाई आपूर्ति में सुधार आएगा।
उन्होंने शिवालिक स्कूल से मोक्षधाम तक संपर्क मार्ग को 20 लाख रुपये की लागत से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के माध्यम से निर्मित करवाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त गांव में सीवरेज व्यवस्था, पाइप लाइन बिछाने तथा गलियों को पक्का करने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 05 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
राम कुमार चौधरी ने खरूणी गांव में स्नानागार निर्माण, प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ीकरण एवं सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को सी.एस.आर. के माध्यम से करवाने का आश्वासन दिया। शीघ्र ही गांव में लगभग 65 लाख रुपये के विकासात्मक कार्य आरंभ किए जाएंगे। इससे आधारभूत ढांचे को मज़बूती मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इस अवसर पर जल शक्ति विभाग बद्दी के अधिशासी अभियंता राहुल अब्रोल, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के एसडीओ दिग्विजय सिंह, खरुणी के पूर्व उप प्रधान लखविंदर सिंह, ज्ञानचंद ठाकुर, गुरमेल सैनी, समाज सेवी चन्नी, प्रिंस, मक्खन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
फोटोकैप्शन;
मानपुरा में दून के विधायक राम कुमार चौधरी सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते हुए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*भवन मैप स्वीकृति में आ रही अड़चनों का मौके पर होगा समाधान, नगर निगम ऊना में हर सोमवार लगेगा विशेष शिविर*

*नक्शा अप्रूवल प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और नागरिक हितैषी बनाने की दिशा में अहम पहल* रोहित जसवाल।ऊना, 21 जुलाई. नगर निगम ऊना ने भवन निर्माण से जुड़ी नक्शा स्वीकृति प्रक्रिया को सरल, समयबद्ध और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक राज के मास्टर स्ट्रोक से भरमौर अस्पताल को मिले चार विशेषज्ञ डॉक्टर

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। सीएचसी भरमौर में अब चार विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त किए गए हैं। जिनमें गायनी, बेहोशी, रेडियोलॉजी और चाइल्ड स्पेशलिस्ट शामिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा को जमीनी स्तर पर मिला प्रचंड जनादेश, कांग्रेस के नेताओं के पैरों तले जमीन नहीं : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज अपने अपने क्षेत्र में हुए धराशाई, देवतुल्य जनता का आभार चमियाणा जिला परिषद वार्ड के भाजपा समर्थित विजेता खुश विक्रम सेन ने की नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात एएम...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नौकरानी बनकर घर में घुसी, 10 दिन बाद करोड़ों के गहने लेकर फरार! शिमला में बुजुर्ग कारोबारी महिला के घर बड़ी चोरी

व्हाट्सऐप कॉल से शुरू हुआ मामला; खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को बेहोश करने का आरोप, तीन साथियों की भूमिका भी जांच के घेरे में एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!