नगर निगम बद्दी द्वारा लोगों की समस्याओं के निदान के लिए समाधान शिविरों का आयोजन

by

नगर निगम बद्दी द्वारा लोगों की समस्याओं के निदान के लिए समाधान शिविरों का आयोज
बद्दी, 3 मार्च (तारा)
नगर निगम बद्दी द्वारा निगम के सभी 15 वार्डों में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए 6 मार्च से 17 मार्च तक विभिन्न स्थानों पर निर्धारित समय पर ‘समाधान शिविर’ आयोजित किये जायेंगे। आयुक्त नगर निगम बद्दी सोनाक्षी सिंह तोमर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 6 मार्च को आयोजित शिविर में वार्ड 1,2 व 3 के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम के हाल में 11 बजे से 2 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। वार्ड 4, 5 व 7 के नागरिकों के लिए 7 मार्च को वार्ड 5 में स्थित धनु माता मंदिर के समीप सामुदायिक भवन में, वार्ड 8 के लोगों के लिए 12 मार्च को हिमुडा कॉलोनी फेस1 व 2 में स्थित साई मंदिर के समीप सामुदायिक भवन में शिविर लगाया जाएगा।
13 मार्च को दशहरा मैदान में वार्ड 9 के नागरिकों के लिए व वार्ड 6,10 व 11में रहने वाले नागरिकों के लिए 16 मार्च को जुड़ी कलां स्थित गुग्गा माड़ी के समीप सामुदायिक भवन में तथा इसी प्रकार 17 मार्च को वार्ड 12,13,14 व 15 के वाशिंदों के लिए पंचायत घर बरोटीवाला में समाधान शिविर आयोजित किये जायेंगे। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि इन शिविरों में लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर समाधान किया जाएगा। इन सभी शिविरों में नगर निगम आयुक्त, सँयुक्त आयुक्त, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, समस्त कनिष्ठ अभियंता,समस्त सैनिटरी सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे। आयुक्त ने नगर निगम क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय व स्थान पर अपनी समस्या व शिकायतों के साथ उपस्थित हो ताकि उनकी गरिवीएन्सेस को मौके पर सुनकर मौके पर ही समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगो को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नगर निगम की इस पहल का लाभ उठाना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हिमाचल के हितों पर हुई सार्थक चर्चा : जयराम ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अमित शाह एवं स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिल नेता प्रतिपक्ष ने दी बिहार विजय की बधाई प्रदेश में व्यवस्था और कानून नाम की कोई चीज बची नहीं पंचायतों के पुनर्सीमांकन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जापान में आयोजित होने वाली कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को दीं शुभकानाएं

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जापान के ओसाका में 15 से 23 जुलाई, 2025 तक आयोजित होने वाली शिटोकाई गोजू-रियू कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 20 सदस्यीय भारतीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डीएलएड व बीएड के प्रशिक्षुओ ने किया योगाभ्यास

चंडी मेहलोग, 20 जून (तारा) : वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डीएलएड व बीएड के प्रशिक्षुओं ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के एचओडी हीरा दत्त...
हिमाचल प्रदेश

गोयला स्कूल का दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा सराहनीय

पट्टा मेहलोग, 11 मई (तारा : शिक्षा खंड पट्टा महलोग के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोयला का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 68 प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ संजय कुमार ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!