गढ़शंकर में फायरिंग की छेहवीं घटना : 5 जगह पहले फायरिंग हो चुकी, पुलिस का दावा पांचों फायरिंग की घटनाओं के आरोपियों को पकड़ा जा चूका

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड़ पर कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर के मालिक पर दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवको में फायरिंग की, जिसमें मेडिकल स्टोर मालिक गंभीर घायल हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में देर रात की जुट गई है। गढ़शंकर में छेहवीं फायरिंग की घटना है। इससे पहले पांच जगह फायरिंग की घटनाएं हो चुकी है। हालांकि पुलिस पहले हुई फायरिंग की सभी पांच घटनाओं के आरोपियों को पकड़ने का दावा तो कर रही है। लेकिन आपराधिक तत्व बेखौफ इन घटनाओं को लगातार इंजाम दे रहे है।
जानकारी के मुताबिक तरसेम लाल पुत्र स्वर्गीय अमर चंद निवासी गांव समुंदड़ा कस्बा समुंदड़ा में ही हैप्पी मेडिकल स्टोर करता था। कल रात करीब सवा नौ बजे जब वह स्टोर को बंद करते हुए ताले लगा रहा था। तब दो अज्ञात नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी और एक गोली उसके पेट के दायीं और लगी। इस दुरण फायरिंग करने वाले युवक फरार हो गए। स्टोर पर काम करने वाले युवक राज कुमार शर्मा घायल त रसेम लाल को सिवल अस्पताल गढ़शंकर लेकर गया। वहां प्रस्थमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी सीरियस हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। जिसके बाद तरसेम लाल को नवांशहर के एक निजी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
डीएसपी दलजीत सिंह खख : फायरिंग की सूचना मिलते ही हम पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। रात से ही आरोपियों की तलाश की जा रही। जिसके ये अलग टीमें गठित करने के इलावा सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। रात है मौके पर एसपी डी और सीए इंचार्ज पुनीत कुमार मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस अलग अलग थेओरिएस पर जांच कर रही है।

थाना गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते इलाके में गत छह महीने में इससे पहले पांच फायरिंग की घटनाएं हो चुकी है। एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों के मुताबिक सभी फायरिंग घटनाओं के आरोपी पकड़े गए है। लेकिन फायरिंग की घटनाए फिर भी निरंतर जारी है जिससे साफ़ है कि आपराधिक तत्व बेखौफ है। इसी क्रम में कल रात समुंदडा में मेडिकल स्टोर के मालिक तरेसम लाल पर नकाबपोश अज्ञात दो मोटरसाइकिल स्वारों ने गोलियां चलाई। गनीमत यह रही कि गोली तरसेम लाल के पेट के दायीं और लगी और निकल गई। जिसके चलते तरसेम लाल का बचा हो गया।
पुलिस थाना गढ़शंकर में हुई फायरिंग की घटनाएं :

22 सितम्बर , 2025 : गांव रामगढ़ झुंगियां में सेवानिवृत सैनिक दलजीत सिंह के घर पर चार अज्ञात लोगों ने घर के गेट पर चार गोलियां चलाई।

7 अक्टूबर , 2025 : अड्डा झुंगियां में सीमेंट स्टोर पर दो अज्ञात नकाबपोश 2 मोटरसाइकिल सवारों ने फायरिंग की और सीमेंट स्टोर के मालिक संदीप टिंकू के भाई चमन लाल संजू से 50 लाख की फिरौती मांगी।

8 अक्टूबर, 2025 : कस्बा बोड़ा में तीन अज्ञात नकाबपोश मोटरसाइकिल स्वार युवकों ने रात के समय वर्मा मेडिकल स्टोर पर 2 गोलियां चलाई। स्टोर मालिक भाग कर पीछे के हिस्से में छुप कर बचा।

12 अक्टूबर, 2025 : गांव मेहताबपुर में महिला हरप्रीत कौर के घर पर अज्ञात लोगों ने छह फायर किए। जिसमें तीन गोलियां गेट पर और एक पिलर पर लगी। पुलिस ने छह खोल बरामद किए थे।

11 फरवरी , 2026 : गांव धमई में ट्रेवल एजेंट मनजीत सिंह के घर पर अज्ञात लोगों के फायरिंग की और दीवार को छलनी कर दिया था। जिसकी जिम्मेवारी गोपी नवांशहरियां ने ली थी।

4 फरवरी, 2026 : गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड़ पर कस्बा समुंदडा में हैप्पी मेडिकल स्टोर के मालिक तरसेम लाल के दुकान बंद करने दौरान दो अज्ञात मोटरसाइकिल नकाबपोश युवकों ने गोलियां चलाई। जिसमें तरसेम लाल घायल हो गया और अभी उपचारधीन है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुपोषण के लिए मनाया जा रहा ‘पोषण पखवाड़ा : कमल किशोर शर्मा

पोषण पखवाडा में लोगों को दी कुपोषण मुक्त भारत बनाने की जानकारी, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने गृह भ्रमण के माध्यम से किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, सुपोषण और कुपोषण उन्मूलन के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाबी का छल्ला उँगली में जा रही थी घुमाते : 10वीं की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान : घटना CCTV में कैद

गुजरात :  अहमदाबाद में एक 10वीं कक्षा की छात्रा ने अपने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। गंभीर रूप से घायल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अब पीओके से उठ रही है भारत में शामिल होने की माँग, मोदी की नीति से बदले कश्मीर घाटी के हालात, 370 हटने कश्मीर में आई शांति : जयराम ठाकुर

हिमाचल में कांग्रेस को उनके  डेढ़ साल के शासन की नाकामियों का जवाब मिलेगा एएम नाथ। मण्डी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों द्वारा भारत में...
article-image
पंजाब

जेल में बैठे एक व्यक्ति ने दी वकील की हत्या की सुपारी : 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 7 सितंबर: थाना गढ़शंकर के गांव डघाम निवासी हरमनदीप सिंह पुत्र बख्शीस सिंह द्वारा दिए गए बयान पर कार्रवाई करते हुए गढ़शंकर पुलिस ने उसी गांव के पिता-पुत्र परमजीत सिंह उर्फ ​​पम्मा और...
Translate »
error: Content is protected !!