अधिक से अधिक ऋण आवंटन के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

by
हमीर भवन में आयोजित की गई जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक
एएम नाथ।  हमीरपुर 05 मार्च। जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक वीरवार को यहां हमीर भवन में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बैंक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही की समाप्ति यानि 31 दिसंबर 2025 तक की उपलब्धियों की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बैंक अधिकारियों से कहा कि जिला हमीरपुर के बैंकों के ऋण-जमा अनुपात यानि सीडी रेशो में अभी भी बहुत ज्यादा सुधार की आवश्यकता है। सीडी रेशो में सुधार के लिए सभी बैंकों के अधिकारी आम लोगों को अधिक से अधिक ऋण आवंटन की दिशा में कार्य करें।
उन्होंने कहा कि आम लोगों और विशेषकर छोटे कारोबारियों के ऋण आवंटन के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाना चाहिए। इनमें अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। महिला स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों के ऋण के मामलों से संबंधित औपचारिकताएं भी अतिशीघ्र पूरी होनी चाहिए, ताकि पात्र एवं जरुरतमंद लोग ऋण एवं सब्सिडी का लाभ उठा सकें। इससे जिला के ऋण-जमा अनुपात में सुधार होगा और बैंकों का कारोबार एवं आम लोगों का वित्तीय समावेशन भी बढ़ेगा।
सांसद ने कहा कि सरकार ने सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसलिए, सभी बैंक जिला के छूटे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर केसीसी प्रदान करें, ताकि ये किसान भी आसानी से ऋण ले सकें। बैठक में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
इस अवसर पर मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल और भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ आशीष सांगड़ा ने विभिन्न योजनाओं और रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के निदेशक अजय कतना और नाबार्ड के डीडीएम नरेश कुमार ने भी अपने-अपने संस्थानों से संबंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों का ब्यौरा रखा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार ने स्कूलों की नुहार बदली: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

डिप्टी स्पीकर ने 4 स्कूलों में 81.36 लाख रुपए की लागत वाले नवीनीकरण कार्यों का किया उद्घाटन स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों से हुए रूबरू गढ़शंकर : 7 अप्रैल :  पंजाब विधानसभा के डिप्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुरांवाला के निरंकारी भवन में रक्तदान शिविर कल

बद्दी,16 जनवरी (तारा) : संत निरंकारी मिशन चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी दिन रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन झाड़माजरी के समीप बुरांवाला स्थित निरंकारी भवन में आयोजित किया जाएगा। संयोजक गुरमीत सिंह ने बताया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ED ने रूपनगर जिले के 13 खनन ठिकानों पर की छापेमारी : 3.5 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद – सूत्रों के मुताविक अवैध खनन मामले में ‘नसीबचंद व श्री राम क्रशर’ और अन्य भी शामिल

रूपनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले पंजाब में ED ने बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन मामले में ED की टीमों ने 13 ठिकानों पर छापा मारा। रूपनगर जिले के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन्म दर में और पिछड़ गया हिमाचल ..कम फर्टिलिटी रेट वाले राज्यों में शामिल; क्या वजहें?

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश देश में सबसे कम कुल प्रजनन दर यानी टोटल फर्टिलिटी रेट (टीएफआर) वाले राज्यों में से एक बन गया है। हिमाचल प्रदेश में बच्चों की जन्म दर...
Translate »
error: Content is protected !!