UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

by
एएम नाथ। शिमला : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व का क्षण है कि प्रदेश के अनेक युवाओं ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देवभूमि का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के नाहन की निधि चौधरी जी ने 466वीं रैंक, सुशांत चौहान जी ने 659वीं रैंक, धर्मशाला के आदित्य धीमान जी ने 753वीं रैंक, बिलासपुर जिला के घुमारवीं निवासी जितेंद्र चंदेल जी ने 804वीं रैंक और हिमाचल प्रदेश पुलिस में तैनात कांगड़ा जिला के नूरपुर के इंस्पेक्टर संजीव कुमार जी ने 844वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश की गौरव गाथा में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय परीक्षा में प्रदेश के युवाओं की भागीदारी यूँ ही बढ़ती रहे। हार्दिक मंगलकामनाएँ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेएनवी पेखूबेला में कक्षा 9वीं व 11वीं की पंजीकरण तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ी

ऊना, 7 अक्तूबर – जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में कक्षा 9वीं और 11वीं के वर्ष 2024-25 हेतू ऑनलाईन पंजीकरण करने की तिथि को 15 नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल में शीघ्र तैनात होगा बाल रोग विशेषज्ञ : पालमपुर अस्पताल प्रदेश के बेहतर संस्थानों में : आशीष बुटेल*

पालमपुर, 5 दिसंबर : मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर सिविल अस्पताल प्रदेश के बेहतर स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार है। जहाँ पालमपुर, सुलाह, जयसिंहपुर, बैजनाथ, जोगिंदरनगर, धर्मपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीचर ने स्कूल में कराई बेटे की शादी : हाईकोर्ट ने सुनाई वाटर कूलर लगवाने की सजा

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महिला टीचर को सजा सुनाई है। वजह, स्कूल में बेटे की शादी का आयोजना कराना। सजा सुनाई गई है, स्कूल कैंपस में दो वाटर प्यूरीफायर लगवाना। घटना हमीरपुर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माँ भगवती संकीर्तन मंडली ने निभाया सामाजिक दायित्व, अर्की गौशाला को भेंट की एक गाड़ी तूड़ी

योगेश चौहान : अर्की : उपमंडल अर्की की माँ भगवती संकीर्तन मंडली ने अध्यक्ष बाला शर्मा के नेतृत्व में अर्की गौशाला को एक गाड़ी तूड़ी भेंट की। इस अवसर पर मंडली की सदस्यों ने...
Translate »
error: Content is protected !!