अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में बैठक आयोजित, आयोग के समक्ष प्राप्त हुए 17 मामलों पर हुई चर्चा

by
15 मार्च को थानाकलां में आयोजित होगा जन-जागरूकता शिविर – कुलदीप कुमार धीमान
रोहित जसवाल।  ऊना,9 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय रामपुर में आज(सोमवार) को बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मन्त्री कुलदीप कुमार धीमान ने की। बैठक के दौरान आयोग के समक्ष प्रस्तुत विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा करके कुल 17 मामलों पर सुनवाई की गई।
इस दौरान कुलदीप कुमार धीमान ने बताया कि सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनकी विस्तृत समीक्षा की गई है। जिन मामलों का संबंध विभिन्न विभागों से है, उन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाएगा, ताकि प्रभावित व्यक्तियों को समयबद्ध तरीके से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
साथ ही श्री धीमन ने बताया कि आगामी 15 मार्च को थानाकलां स्थित अंबेडकर भवन हॉल में एक विशाल जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के राज्य महासचिव राजमहे तथा (एनसीडीएचआर) की कार्यकारी समन्वयक निधि ने भी आयोग के समक्ष अपने विचार रखे। उन्होंने दलित समुदाय के साथ हो रही विभिन्न चुनौतियों और उनके संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आयोग को अवगत करवाया। साथ ही समाज में जागरूकता बढ़ाने और अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, शालिनी, सदस्य सचिव वीरेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिजास्टर एक्ट की आड़ में लोकतंत्र का गला घोंट रही सुक्खू सरकार, हाईकोर्ट का निर्णय ऐतिहासिक : जयराम ठाकुर

सरकार ने छीने, न्यायपालिका ने बहाल किए जनता के अधिकार 5 महीने से चुनाव टालने की साजिश का पर्दाफाश कांग्रेस का दोहरा चरित्र संविधान बचाने का ढोंग और सत्ता में उड़ा रहे हैं संविधान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कनाडा के खिलाफ अपना रुख सख्त : आतंकी फंडिंग अभियानों के खिलाफ कनाडा की निष्क्रियता पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) में जाने की तैयारी जुटा

चंड़ीगढ़ :कनाडा के खिलाफ अपना रुख सख्त करते हुए, भारत अपनी धरती पर आतंकी फंडिंग अभियानों के खिलाफ कनाडा की निष्क्रियता पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स(FATF) में जाने की तैयारी जुट गया है। भारत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैना प्लस की टीम ने जीता गूलर वाला क्रिकेट टूर्नामेंट : नानकपुर को हराकर फाइनल ट्रॉफी पर किया कब्जा 16 टीमों ने लिया हिस्सा

बद्दी 27 मार्च : (तारा) :  महादेव स्पोर्ट्स क्लब गुल्लरवाला द्वारा करवाए गए एक दिवसीय टूर्नामेंट में नैना प्लस की टीम ने नानकपुर की टीम को हराकर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टूर्नामेंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब मुख्यमंत्री नहीं रहीं ममता बनर्जी, राज्यपाल ने बर्खास्त किया पश्चिम बंगाल कैबिनेट

ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने के बाद राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल बर्खास्त कर दिया. बंगाल चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था,...
Translate »
error: Content is protected !!