जिला में नहीं गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी, अनावश्यक भण्डारण न करें – DC अनुपम कश्यप

by
एएम नाथ। शिमला :  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिमला में घरेलु गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति निरंतर जारी है। इसीलिए लोग इन चीज़ों का अनावशयक भण्डारण न करें।
उपायुक्त आज यहां जिला के सभी उपमंडल दंडाधिकारियों (एसडीएम) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति का जायजा ले रहे थे। इस बैठक में तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।
***जिला नियंत्रक को दें मिट्टी तेल व कोयले की मांग
उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए तेल विपणन कंपनियों द्वारा एलपीजी की आपूर्ति के सम्बन्ध में कुछ एहतियाती कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में होटल, रेस्टोरेंट तथा अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए प्रयुक्त होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर केवल अस्पतालो एवं शैक्षणिक संस्थानों को की जा रही है। अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को आपूर्ति में अस्थायी प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है। परन्तु इसके लिए वह दूसरे विकल्प के रूप में मिट्टी तेल व कोयले की मांग जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग शिमला, जिला शिमला के कार्यालय में देना सुनिश्चित करें ताकि मांगा अनुसार उनको मिट्टी तेल व कोयले की आपूर्ति की जा सके। हालांकि, जिला में घरेलू एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल तथा हाई स्पीड डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है तथा नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।
उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि घबराहट में आकर अनावश्यक रूप से एलपीजी सिलेंडर या पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद या भंडारण न करें, क्योकि इससे कृत्रिम कमी उत्पन्न हो सकती है तथा अन्य उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है। उन्होंने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग वर्तमान दिशा-निर्देशों के अनुसार 25 दिनों के अंतराल के बाद ही की जा सकेगी। उपभोक्ता निर्धारित समय अनुसार ही बुकिंग करें तथा प्रशासन का सहयोग करें। जिला प्रशासन तेल विपणन कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थिति की निरंतर निगरानी कर रहा है ताकि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने तथा प्रशासन को सहयोग देने का आग्रह किया।
***सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में रोजाना लें स्थिति का जायजा
उन्होंने सभी उपमंडल दंडाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी वालों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, वर्तमान में होटल, रेस्टोरेंट तथा अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपयोग की भी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को पेट्रोल पंप पर स्टॉक की और आरक्षित कोटा की भी निरंतर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में मिट्टी तेल की आवश्यकता का भी आकलन करे। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशानुसार गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की रोजाना स्थिति का जायजा लिया जाना आवश्यक है। इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं को पेट्रोल या डीजल कैन में न दिया जाए ताकि इन चीज़ों का अनावश्यक भण्डारण न हो।
***यह भी रहे उपस्थित
बैठक में उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला शहरी ओशिन शर्मा, जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग नरेंद्र धीमान, एफएसओ अनीता ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ज़िला में 355 करोड़ व्यय : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

100 अश्लील वीडियो…1500 करोड़ की संपत्ति और सरकार से मिले 1 करोड़, ज्योतिषाचार्य अशोक खरात केस में हो रहे बड़े खुलासे

नासिक : महाराष्ट्र में कथित गॉडमैन और तांत्रिक के रूप में पहचान बना चुके अशोक खरात (उर्फ कैप्टन खरात) को लेकर SIT जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अधिकारी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री राधाकृष्ण मंदिर के वार्षिक महासम्मेलन में उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री ने लिया भाग : श्री ठाकुर जी की पावन पालकी उठाई

ऊना, 4 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को ऊना ज़िले के कोटला कलां स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति द्वारा आयोजित वार्षिक धार्मिक महासम्मेलन में भाग लिया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबधित मामलों में विभाग त्वरित कार्रवाई करें : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबंधित मामलों के निष्पादन में संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई करें ताकि जनहित से संबंधित विकास कार्यों को शीघ्र अमलीजामा पहनाया...
Translate »
error: Content is protected !!