विधायक रामकुमार चौधरी ने माहूनाग मेले का किया समापन : माहू नाग मंदिर परिसर में सराय बनाने को दिए तीन लाख,

by

पंचायत में विकास कार्यो को दिए 8 लाख

पट्टा मेहलोग, 16 मार्च (,तारा) : दून के विधायक रामकुमार चौधरी ग्राम पंचायत ढकरियाना में आयोजित महूनाग मेला का समापन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को महूनाग मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के पारंपरिक मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं तथा इनसे आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने मेला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों को भविष्य में और भव्य बनाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

उन्होंने गोयला पंचायत में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए लगभग साढ़े आठ लाख रुपये उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।
उन्होंने महूनाग मंदिर परिसर में सराय निर्माण के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने पंचायत की गलियों के सुधार एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए भी राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विधायक रामकुमार चौधरी ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। इसके उपरांत विधायक रामकुमार चौधरी ने आगामी जौहड़ मेले के सफल आयोजन को लेकर मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के आयोजन से पूर्व बिजली, पानी, स्वच्छता तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग को समय रहते आवश्यक कनेक्शन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान नेकराम, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

75 पार, फिर भी PM मोदी पर क्यों लागू नहीं होगा : 75 पार होने के बाद भी मोदी क्यों हैं प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75वां जन्मदिन  मना रहे हैं. मोदी, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और भारत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है. 2014 से भारत के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्राओं को दी मासिक धर्म के प्रति जानकारी : DC ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत एक बूटा बेटी के नाम किया रोपित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में मिशन शक्ति के तहत 100 दिन विशेष जागरूकता शिविर आयोजित एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त महोदय चम्बा मुकेश रेपसवाल के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में बुधवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी ने दिलजीत दोसांझ और कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकटों की कालाबाजारी को लेकर कसा शिकंजा : 13 स्थानों पर मारे छापेमारी :

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ और गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट’ (संगीत समारोहों) के टिकटों की ‘कालाबाजारी’ संबंधी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीसी-एसपी ने की छापेमारी : ऊना में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 मार्च – जिला प्रशासन ऊना अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त ऊना जतिन लाल व पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!