मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से कीं शिष्टाचार भेंट

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कीं।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने राज्यपाल को प्रदेश में वर्तमान प्रशासनिक स्थिति के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में बताया। उन्होंने सुशासन को मजबूत करने, सेवा वितरण में सुधार और जन शिकायतों के प्रभावी निवारण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी अवगत करवाया।
पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया, साथ ही पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जन सुरक्षा बढ़ाने और प्रभावी अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस बल के आधुनिकीकरण और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न पहल पर भी प्रकाश डाला।
राज्यपाल ने प्रशासन में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के महत्त्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सक्रिय कानून व्यवस्था, सतर्कता और जनहितैषी दृष्टिकोण बहुत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रभावी शासन और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था राज्य में समग्र कल्याण, शांति और विकास सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुलेहड़ा के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने बांटे पुरस्कार : 4500 करोड़ के पैकेज से आपदा प्रभावितों को मिली बड़ी राहत: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 31 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को शहीद प्रवीण कुमार मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुलेहड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा सांसद निधि से 48 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी

मंडी, 7 फरवरी । मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने अपनी सांसद निधि से विभिन्न विकास कार्यो के लिए 48 लाख रुपये से अधिक की राशि आवंटित की हैं । उन्होंने नगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सफाई सेवक को की रिक्शा गाड़ी भेंट 

गढ़शंकर, 6 अप्रैल: गढ़शंकर-नंगल रोड पर स्थित गांव गढ़ी मट्टों में शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा एक सफाई सेवक को रिकशा गाड़ी भेंट की गई। यह रिकशा  ज्ञान चंद कनाडा और सुभाष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लैब अटेंडेंट समेत तीन लोग ग्रिफ्तार : हमीरपुर पुलिस ने 10.67 ग्राम किया चिट्टा बरामद

एएम नाथ।  हमीरपुर : जिला पुलिस हमीरपुर के थाना सदर हमीरपुर के अधीन एक पुलिस टीम के द्वारा गश्त के दौरान सोमवार को एनआईटी हमीरपुर में कार्यरत लैब अटेंडेंट समेत तीन लोगों से हमीरपुर...
Translate »
error: Content is protected !!